Garena Free Fire MAX में कई शानदार कॉस्मेटिक आइटम मिलते हैं। इन्हें इन-गेम करेंसी यानी डायमंड से खरीदा जा सकता है। बता दें कि डायमंड असली के पैसों से आते हैं। इस कारण प्लेयर्स इन-गेम करेंसी को खर्च करने से बचते हैं। Also Read - Free Fire MAX: गेम के नए प्लेयर्स इन बातों का रखें ध्यान, आसानी से और जल्द मिलेंगे Booyah
वे बहुत ही सोच-समझकर आइटम खरीदते हैं। इस आर्किटल में 5 ऐसे आइटम बताए गए हैं, जो जून, 2022 में खरीदने के लिए बेस्ट हैं। आइये, जानते हैं। Also Read - Free Fire free rewards: गेम में आया फ्री इनाम का सैलाब, जानें किस तरह करना है क्लेम
Free Fire MAX में डायमंड से खरीदने के लिए बेस्ट आइटम
कैरेक्टर खरीदकर गेम को बनाएं मजेदार Also Read - Free Fire MAX में आज मिलेगा फ्री Shuffling Emote, यहां जानें क्लेम करने का तरीका
फ्री फायर मैक्स में दो तरह के कैरेक्टर एक्टिव और पैसिव मिलते हैं। एक्टिव कैरेक्टर के पास कूलडाउन समय होता है और उनमें पावरफुल एबिलिटी होती है, जिनको अलग से एक्टिव करना पड़ता है।
पैसिव कैरेक्टर स्थिति के अनुसार, अपने आप एक्टिव हो जाती है। गेमर्स को डायमंड का यूज करके अपने पसंदीदा कैरेक्टर को खरीदना चाहिए। वे अभी उन्हें लिंक सिस्टम के जरिए फ्री में भी पा सकते हैं।
पेट्स हैं दमदार आइटम
कैरेक्टर की तरह Free Fire MAX में भी कई प्रकार के पेट्स मिलते हैं। इनके पास भी स्पेशल एबिलिटी होती है, जो प्लेयर्स को बैटल रॉयल और क्लैश स्क्वाड मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद करती हैं।
कुछ पेट के पास कूलडाउन समय भी होता है। डायमंड के जरिए पेट खरीदना भी एक अच्छी स्ट्रेटजी का हिस्सा है।
डायमंड के जरिए गन स्किन्स खरीदना है फायदे का सौदा
इस लिस्ट में अगला नाम गन स्किन्स का है। फ्री फायर मैक्स में मिल रही गन स्किन्स वेपन को अधिक पावरफुल बनाती हैं। बैटल रॉयल गेम में ईवो गन की स्किन सबसे पसंदीदा आइटम में से है।
प्लेयर फेड व्हील चैलेंज में डायमंड खर्च करके उनके लिए क्लेम कर सकते हैं। इसके अलावा वे इन-गेम स्टोर से सामान्य वेपन की गन स्किन खरीदे सकते हैं।
आउटफिट बंडल है मजेदार
कुछ बंडल छह के पैक में आते हैं। इसमें डिनो बंडल समेत अन्य कई शामिल है। ये समय-समय पर बैटल रॉयल गेम में मिलते रहते हैं। इन बंडलों में आमतौर पर हेड मास्क, टॉप, बॉटम, जूते आदि होते हैं।
कुछ आउटफिट बंडल मिलना बहुत मुश्किल होते हैं, लेकिन कुछ ऐसे हैं जो हमेशा इन-गेम स्टोर पर उपलब्ध होते हैं। अधिकांश बंडल काफी महंगे होते हैं और उन्हें खरीदने के लिए बड़ी संख्या में डायमंड की जरूरत होगी।
अन्य आइटम
फ्री फायर मैक्स में फैंसी आइटम की एक लंबी लिस्ट है, जिसे प्लेयर्स खरीद सकते हैं। इसमें ग्लू वॉल की स्किन, विभिन्न प्रकार के इमोशन, बैज और बहुत कुछ शामिल हैं। इन्हें आमतौर पर कम डायमंड खर्च करके हासिल किया जा सकता है।