Free Fire MAX में कई कॉस्मेटिक आइटम मिलते हैं। इसमें Gloo Wall भी शामिल है। प्लेयर्स अपने गेम को मजेदार बनाने के लिए ग्लू वॉल का यूज करते हैं। हालांकि, ग्लू वॉल का फायदा तभी है, जब प्लेयर्स उन्हें अच्छी तरह से यूज करें। अगर आप ग्लू वॉल का अच्छी तरह से यूज करना चाहते हैं तो यह आर्टिकल पढ़ें। हम आज इस आर्टिकल में कुछ ऐसी टिप्स बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप ग्लू वॉल को अधिक उपयोगी बना सकते हैं। Also Read - Free Fire MAX Elite Pass S51 के लिए ऐसे पाएं डायमंड, जानें कई तरीके
Free Fire MAX में ग्लू वॉल के लिए अपनाएं ये टिप्स
360° ग्लू वॉल ट्रिक Also Read - Free Fire MAX में आया नया Faded Wheel इवेंट, जानें कैसे मिलेगा Spaceship Dominator एनिमेशन और Ultra Spaceship
360° ग्लू वॉल ट्रिक फ्री फायर मैक्स में सबसे व्यापक रूप से यूज की जाने वाली ग्लू वॉल ट्रिक्स में से एक है। इस ट्रिक की मदद से प्लेयर्स अपने चारों तरफ ग्लू वॉल लगा सकते हैं। इससे उन्हें दुश्मनों से बचने में काफी मदद मिलेगी। प्लेयर्स अपने आस-पास 360° मूवमेंट में ग्लू वॉल लगाने के लिए ड्रैग बटन और एनालॉग बटन को रोटेट करना होगा। Also Read - Free Fire MAX में आज मिलेगा फ्री Sonic Eyes Facepaint, यहां जानें तरीका
क्विक ग्लू वॉल ट्रिक
हाई रैंकिंग गेमप्ले के लिए सबसे अच्छी ट्रिक में क्विक ग्लू वॉल ट्रिक भी शामिल है। दुश्मनों के अचानक हमले से बचाने के लिए यह बहुत काम आती है। इस ट्रिक से प्लेयर्स जल्दी से अटैक के साइड से ग्लू वॉल लगा देते हैं।
इस ग्लू वॉल ट्रिक को लगाने के लिए प्लेयर्स को फ्री फायर मैक्स में अच्छी सेंसटिव सेटिंग्स का एक अच्छा सेट होना चाहिए। प्लेयर्स एनालॉग और ग्लू वॉल ग्रेनेड बटन को जल्दी से दबाके उनकी स्थिति भी बदल सकते हैं।
Sit-Up ग्लू वॉल ट्रिक
सिट-अप ग्लू वॉल ट्रिक कई प्रोफेशनल यूज करते हैं। उनके बीच यह यूज की जाने वाली सबसे अच्छी ट्रिक है। इसे सीखना कठिन नहीं है। इस ट्रिक को प्लेयर्स आसानी से सीख सकते हैं। उन्हें इसका उपयोग करने के लिए अधिक संख्या में ग्लू वॉल ग्रेनेड की जरूरत नहीं होती है। प्लेयर्स अपने दुश्मनों को चकमा देकर सुरक्षित क्षेत्रों पर पहुंचने के लिए इस ट्रिक का यूज कर सकते हैं।
दुश्मनों से हेडशॉट हमलों को रोकने के लिए यह ट्रिक बहुत आसान है। इसे लगाने के लिए गेमर्स को फिंगर मूवमेंट की जरूरत होती है, जिसमें उन्हें ग्लू वॉल ग्रेनेड बटन और क्रंच बटन को एक साथ दबाने की जरूरत होती है ताकि ग्लू वॉल को जमीन पर रखा जा सके। इन ट्रिक का यूज करके प्लेयर्स ग्लू वॉल का अच्छी तरह यूज कर सकते हैं।