Free Fire MAX खेलने वाले यूजर्स के लिए ग्लू वॉल हमेशा ही एक जरूरी इन-गेम आइटम होता है। ग्लू वॉल फ्री फायर मैक्स खेलने वाले सभी गेमर्स के लिए एक तरह के शील्ड का काम करता है। इस शील्ड को सामने रखने के बाद दुश्मनों की गोली उसे पार नहीं कर पाती और मरने से बच जाते हैं। अगर आप इन्हीं ग्लू वॉल्स में अलग से स्किन लगा देंगे तो आपकी शील्ड पहले से भी ज्यादा मजबूत हो जाएगी। Also Read - Free Fire MAX में फिर वापस आई Blue Flame Draco AK-47 गन स्किन, ऐसे करें क्लेम
गरेना अपने इस बैटल रॉयल गेम में टाइम टू टाइम नए अपडेट्स को पेश करता रहता है। इन अपडेट्स के जरिए गेम में बहुत सारे जरूरी बदलाव और एडजस्टमेंट्स किए जाते हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि इन एडजस्टमेंट्स के हिसाब से ऐसे कौन-कौन से ग्लू वॉल स्किन हैं, जिनका आप गेम में यूज कर सकते हैं और वो आपके लिए सबसे अच्छे ग्लू वॉल्स स्किन्स साबित होंगे। Also Read - Garena Free Fire MAX redeem codes for 25 July 2022: आज मिलेंगे फ्री emotes और gun skins, इस तरह करें क्लेम
Stormbringer
यह फ्री फायर मैक्स के सबसे अच्छे ग्लू वॉल्स स्किन्स में से एक है। इसका लुक और कलर दोनों काफी शानदार हैं। यह रेडिएंट ग्रीन कलर के ऑप्शन के साथ आता है। इसके अगले हिस्से यानी मास्क पर गोल्डन कलर का एक ड्रैगन बना होता है, जो दिखने में काफी आकर्षक लगता है। इस ग्लू वॉल स्किन को सबसे पहले Azure Dragon Top-Up event में पेश किया गया था। इसे खरीदने के लिए 500 डायमंड्स खर्च करने पड़ते हैं। फिलहाल, इसे लक रोयाल सेक्शन में जाकर मोको स्टोर से पाया जा सकता है। Also Read - Free Fire MAX में कब शुरू होगा Elite Pass का नया सीजन? जानें सभी जरूरी बातें
Death Guardian Gloo Wall
यह गेम में मिलने वाली रेयर और कूल ग्लू वॉल स्किन है। फ्री फायर मैक्स में Death Guardian Gloo Wall स्किन कुछ ही प्लेयर्स के पास मौजूद है। यह ग्लू वॉल बड़ी और चौड़ी है, जिसकी मदद से प्लेयर्स दुश्मनों की ज्यादा गोलियों से बच सकते हैं।
Blood Hockey Gloo Wall
यह स्किन ब्लड रेड कलर और उस पर कंकाल की पेंटिंग के कारण बेहद आकर्षक लगती है। गेम में Blood Hockey Gloo Wall स्किन आपको कई प्लेयर्स के पास दिख सकती है। यह ग्लू वॉल स्किन 2019 एलिट पास रिवॉर्ड का हिस्सा थी। कंकाल के डिजाइन के कारण प्लेयर्स इसे काफी पसंद करते हैं। बहुत से प्लेयर्स इन स्किन का इस्तेमाल प्राइमरी ग्लू वॉल स्किन के तौर पर करते हैं।