PUBG Mobile के इंडियन वर्जन BGMI (Battlegrounds Mobile India) गेम में प्लेयर्स को सर्वाइव करने के लिए कई तरह के वेपन मिलते हैं। ये वेपन प्लेयर्स को गेम के दौरान विरोधी टीम के मेंबर के अटैक से बचाते हैं। साथ ही साथ, प्लेयर्स को विरोधी प्लेयर्स को आउट करने में भी मदद करते हैं। ऐसा ही एक रेयर वेपन M416 गेम में पाया जाता है। रेयर वेपन होने की वजह से सभी प्लेयर्स इस वेपन को नहीं पा सकते हैं। हम आज आपको गेम में मौजूद 5 ऐसे वेपन्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस वेपन को कड़ी टक्कर देते हैं। Also Read - BGMI डेवलपर का नया गेम Road to Valor: Empires हुआ लॉन्च, ऐसे करें डाउनलोड
M416 Glacier
BGMI खेलने वाले प्लेयर्स के बीच में यह वेपन काफी लोकप्रिय है। इस वेपन में 7 अपग्रेड लेवल, फिनिश इफेक्ट, फिनिश फीड, एडवांस फॉर्म और कस्टमाइज्ड लूट क्रेट मिलते हैं। यह गन स्किन इसलिए भी लोकप्रिय है क्योंकि इसमें ऑन-हिट इफेक्ट फीचर दिया गया है। Also Read - BGMI Masters Series 2022 में शामिल होंगी ये 24 टीमें, जानें कहां देख पाएंगे टूर्नामेंट
Also Read - Apex Legends Mobile ने मचाया तहलका, लॉन्च के 13 दिनों में दे दी PUBG Mobile को मात
इस फीचर के जरिए प्लेयर्स विरोधी टीम के मेंबर को हिट करने के बाद ब्लू आइस एनिमेशन देख सकते हैं। इस स्किन को पहले क्लासिक क्रेट के साथ लाया गया था। जल्द ही, यह वेपन स्किन एक बार फिर से गेम में आने वाला है।
Desert Fossil AKM
यह वेपन भी BGMI में पाने वाला एक रेयर गन स्किन है, जो M416 को चुनौती दे सकता है। इसमें अपग्रेडेबल AKM स्किन iron sight मिलता है, जो गेम में प्लेयर्स को सटीक निशाना लगाने में मदद करता है।
इस गन स्किन भी सात अलग-अलग लेवल के साथ आता है। प्लेयर्स इस स्किन को पेंट की मदद से अपग्रेड कर सकेंगे। साथ ही, फिनिशिंग फीड, फिनिश इफेक्ट और स्पेशल लूट क्रेट को अनलॉक कर सकेंगे।
PMGC Prestige Scar-L
इस गन स्किन को BGMI के स्पेशल PMGC में एक्सक्लूसिविली उपलब्ध कराया गया था। Krafton ने इसे PMGC क्रेट के साथ जोड़ा था। इस गन स्किन के साथ कई तरह के माइथिक आउटफिट्स और वीइकल स्किन भी जोड़े गए थे।
हालांकि, इस गन स्किन के साथ कोई स्पेशल फिनिश फीड नहीं मिलता है, लेकिन इसमें जबरदस्त हिट इफेक्ट दिया गया है। जब प्लेयर विरोधी टीम के मेंबर को गन से हिट करते हैं तो यह कलरफुल एनिमेशन निकालता है, जो देखने में अच्छा लगता है।
Terror Fang Kar98k
BGMI का यह गन स्किन Terror Fang Kar98K गेम के सबसे रेयर वेपन स्नाइपर स्किन में से एक है। इसे Krafton ने गेम में Godzilla इवेंट के साथ जोड़ा था। इस स्किन की खास बात यह है कि इसमें प्लेयर्स विरोधी टीम के साथ Godzilla कोलेबोरेशन को देख सकते हैं। एक बार फिर से यह स्किन गेम में जुड़ सकता है।
AKM Glacier
बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया के लिए आने वाला AKM Glacier एक रेयर वेपन स्किन है, जो AKM राइफल के साथ आता है। इसका लुक भी M416 Glacier की तरह ही है। हालांकि, इसमें अलग तरह का लूट क्रेट और On Hit इफेक्ट मिलता है।