FAU-G बैटल गेम को Google Play पर प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। nCORE Games द्वारा इस गेम की PUBG Mobile के भारत में बैन होने के तुरंत बाद घोषणा की गई थी। पहले ये खबरें सामने आ रही थी कि इसे दिवाली पर लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद इसे नवंबर के अंत तक लॉन्च होने की बातें सामने आई थी। इसी दौरान nCORE Games ने इस गेम का टीजर जारी किया था, जिसमें भारत-चीन बॉर्डर पर स्तिथ गालवान घाटी की झलक देखने को मिली थी। Also Read - OPPO Find X3 Pro सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ स्पॉट, सामने आए फीचर्स
वहीं, दूसरी तरफ PUBG Mobile को दोबारा भारत में लॉन्च करने की भी तैयारी चल रही है। इसे भी दिसंबर के पहले सप्ताह में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, PUBG Mobile India के लॉन्च से पहले FAU-G को Google Play पर प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। अगर आप भी PUBG Mobile को चुनौती देने वाले इस बैटल गेम का इंतजार कर रहे हैं तो आप प्री-रजिस्टर करके इस गेम के लॉन्च होने तक जरूरी अपडेट्स प्राप्त कर सकते हैं। Google Play आपको इस गेम के बारे में अपडेट उपलब्ध कराएगा। Also Read - Redmi Note 10 और Mi 11 Series की लॉन्च से पहले फीचर्स आए सामने
जल्द हो सकता है लॉन्च
FAU-G को जल्द ही Android और iOS यूजर्स के लिए लॉन्च किया जाएगा। इसके वेब और कंसोल वर्जन के लॉन्च के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। Google Play पर जारी पोस्टर में इन-गेम आइटम जैसे कि कॉस्टयूम और वीपन्स के बारे में जानकारी सामने आई है। FAU-G गेम के इन-ऐप परचेज आइटम्स की साइज Android और iPhone यूजर्स के लिए अलग-अलग हो सकती है। Also Read - Apple iPhone 13 Leaks : इन-डिस्प्ले टच आईडी (Touch ID) फीचर के साथ हो सकता है लॉन्च
Google Play Store पर लिस्ट होने के बाद ऐसी संभावनाएं हैं कि गेम को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। nCORE Games इसको जल्द ही इस गेम को Android यूजर्स के लिए उपलब्ध करा देगा। अगर, ये गेम इस महीने लॉन्च नहीं हुआ तो इसे अगले महीने 26 जनवरी को लॉन्च किया जा सकता है।
वहीं, FAU-G के प्रतिद्वंदी PUBG Mobile India को भी इसी महीने लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, इसे फिलहाल Google Play Store पर प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया है। इस गेम के Android APK को कुछ दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराया गया था लेकिन कई गेमर्स द्वारा गेम डाउनलोड करने के बाद उसके लॉन्च होने में आ रही दिक्कत के बाद इसे डाउनलोड करने से पहले हटा लिया गया।