Free Fire Pro League (FFPL) के ग्रैंड फाइनल्स बहुत ही जल्द खेले जाएंगे। यहां 12 टीम विनर के टाइटल के लिए आपस में भिड़ेंगी। फ्री फायर अपने हर टूर्नामेंट के फाइनल्स की लाइव स्ट्रीम अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर करता है, जिसकी व्यूअरशिप के आधार पर प्लेयर्स को फ्री रिवॉर्ड मिलते हैं। Also Read - Free Fire MAX प्लेयर्स के लिए खास तोहफा, आज फ्री मिलेगी लेजेंडरी गन स्किन
इस बार भी गेम डेवलपर FFPL Grand Finals की लाइव व्यूअरशिप के आधार पर फ्री रिवॉर्ड देगा, जिनमें Spirit Fox – Battle Fox पेट स्किन और 3x Diamond Royale Voucher शामिल हैं। इसके साथ ही प्लेयर्स के पास Spirit Fox पेट, Flaming Red AK गन स्किन, Otho कैरेक्टर और Wiggle Walk इमोट में से एक रिवॉर्ड सेलेक्ट करने का ऑप्शन भी दिया जाएगा। आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं। Also Read - Free Fire MAX के नए OB34 अपडेट में मिलेगी नई स्नाइपर राइफल और AR गन, जानें क्या होगा खास
FFPL Grand Finals: Free Rewards
Free Fire Pro League (FFPL) Grand Finals की लाइव स्ट्रीम व्यूअरशिप के आधार पर प्लेयर्स को रिवॉर्ड मिलेंगे। व्यूअरशिप और रिवॉर्ड की लिस्ट नीचे मौजूद हैं: Also Read - Free Fire World Series (FFWS) 2022 में गेमर्स को मुफ्त मिल सकता है Haven Warrior Slasher, यहां जानें इसे पाने का प्रॉसेस
- 300k Watching = 3x Diamond Royale Voucher
- 400k Watching = Pet skin Spirit Fox: Battle Fox
- 500k Watching = 1x Sky Crystal
Sky Crystal को प्लेयर्स चार इनाम में से किसी भी एक आइटम को रिडीम करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इन इनाम में शामिल हैं:
- Otho कैरेक्टर
- Spirit Fox पेट
- Flaming Red AK गन स्किन
- Wiggle Walk इमोट
कहां देखनी है FFPL Grand Finals लाइव स्ट्रीम
ये सभी रिवॉर्ड FFPL Grand Finals के लाइव स्ट्रीम व्यूअरशिप माइलस्टोन पहुंचने पर ही मिलेंगे। अगर आप फाइनल्स देखना चाहते हैं तो आप YouTube पर मौजूद Free Fire India के चैनल पर जा सकते हैं। फाइनल्स की लाइवस्ट्रीम 30 जनवरी शाम 6 बजे होगी।
माइलस्टोन पहुंचने के बाद फ्री फायर रिडीम कोड साझा करेगा, जिन्हें रिडीम करके आप Sky Crystal पा सकते हैं और इसे इस्तेमाल करके अपनी पसंद का रिवॉर्ड क्लेम कर सकते हैं। रिवॉर्ड क्लेम करने के लिए आपके पास 30 जनवरी से 2 फरवरी तक का टाइम होगा। क्रिस्टल को इस्तेमाल करने के लिए आपको Free Fire के इवेंट्स पेज पर मौजूद Esports टैब में जाना होगा। यहां पर आपको 500K Live Watching वाले हिस्से में रिवॉर्ड क्लेम करना का ऑप्शन मिल जाएगा।