Free Fire ने इस महीने जानी-मानी वीडियो गेम सीरीज Assassin’s Creed के साथ कोलैब किया है, जिसके तहत इस बैटल रोयाल गेम में ढेरों इवेंट्स जोड़े गए हैं। फ्री फायर में आज, 7 मार्च 2022 से The Academy इवेंट शुरू हुआ है, जहां आप Hooded Skyboard समेत कई सारे दूसरे इनाम जीत सकते हैं। Also Read - Garena Free Fire MAX Redeem codes for 21 May 2022: इस तरह फ्री में मिलेंगे Diamonds, बंडल्स और इमोट्स समेत कई आइटम
यह इवेंट गेम में 13 मार्च तक लाइव रहेगा। इस दौरान आपको यहां पर मौजूद मिशन पूरे करने होंगे। आपकी प्रोग्रेस के साथ गेम डेवलपर आपको फ्री इनाम देगा। आइए इस इवेंट के बारे में डिटेल में जानते हैं। Also Read - Free Fire World Series (FFWS) 2022 में गेमर्स को मुफ्त मिल सकता है Haven Warrior Slasher, यहां जानें इसे पाने का प्रॉसेस
Free Fire x Assassin’s Creed: The Academy
Free Fire x Assassin’s Creed क्रॉसओवर में नया इवेंट The Academy है। इस इवेंट के चार हिस्से हैं। हर पार्ट के मिशन अलग हैं और इन्हें पूरा करने पर अलग-अलग रिवॉर्ड भी मिलेंगे। Also Read - Free Fire MAX में अधिक डैमेज पहुंचाने के लिए 5 बेस्ट गन कॉम्बिनेशन, आसानी से जीत जाएंगे गेम
Leap of Faith: यह इस इवेंट का पहला हिस्सा है। यहां पर आपको रोज़ नए मिशन मिलेंगे। इन्हें पूरा करने पर आपकी प्रोग्रेस बढ़ेगी। जब यह प्रोग्रेस बार पूरा भर जाएगा, तब आपको फ्री इनाम मिलेगा। इस हिस्से का रिवॉर्ड है— Diamond Royale Voucher।
Diving: यहां आपको रोज़ लॉगिन करना होगा। लॉगिन के साथ आपका प्रोग्रेस बार भरेगा, जिसके बाद आपको इनाम मिलेगा। इस हिस्से का रिवॉर्ड है— Random Loadout Crate।
Running: इस हिस्से में आपको मिशन पूरे करने होंगे। इसके बदले आपको इनाम मिलेगा। इस हिस्से का रिवॉर्ड है— Ornate Treasure Box।
Sneaking: यहां आपको लगातार कुछ दिनों तक लॉगिन करना होगा। इसके बदले आपको इनाम मिलेगा। इस हिस्से का रिवॉर्ड है— Hooded Skyboard।
इवेंट के Leap of Faith और Diving वाले हिस्से लाइव हो गए हैं। Running और Sneaking वाले हिस्से 9 मार्च को लाइव होंगे। इन इवेंट के अलावा गेम में Assassin Training Part 1 भी लाइव है, जहां आप 50 एनिमी मारने पर Senu (Falco) पेट स्किन फ्री मिलेगी। यह इवेंट 8 मार्च को खत्म हो जाएगा।