Free Fire में हमेशा कई सारे इवेंट्स लाइव रहते हैं, जो आपको मिशन पूरे करने के बदले ढेरों फ्री आइटम्स और रिवॉर्ड देते हैं। गेम डेवलपर ने हाल ही में गेम में She Play Free Fire कैंपेन शुरू किया है, जिसके तहत गेम में ढेरों इवेंट्स और फ्री रिवॉर्ड्स जोड़े गए हैं। आइए जानते हैं कि आप आज, यानी 22 जनवरी 2022 को गेम में कौनसे फ्री रिवॉर्ड पा सकते हैं। Also Read - Battlegrounds Mobile India (BGMI) Vs Apex Legends Mobile: मोड्स से लेकर फीचर तक, दोनों में हैं कई समानताएं
Demi Wings Top-Up
Free Fire में 22 जनवरी 2022 को एक नया टॉप-अप इवेंट जोड़ा गया है, जहां आप एक रेयर बैकपैक स्किन (Demi Wings) समेत एक लूट बॉक्स जीत सकते हैं। Demi Wings Top-Up इवेंट में आपको 100 डायमंड्स खरीदने पर Burning Flap Loot Box और 300 डायमंड्स खरीदने पर Demi Wings Backpack skin फ्री मिलेगी। Also Read - 10 साल बाद भी जारी Subway Surfers का जलवा! Free Fire को पछाड़ बन गया टॉप मोबाइल गेम
Play CS Rank New Season
Free Fire में ‘Play CS Rank New Season’ इवेंट की शुरुआत 21 जनवरी को हुई थी और यह गेम में 23 जनवरी तक लाइव रहेगा। यहां प्लेयर्स को दो रैंक्ड मैचों में हिस्सा लेना होगा, जिसके बाद ये फ्री में Craftland Room Card पा सकेंगे। Also Read - Free Fire MAX Redeem codes released in 2022: फ्री फायर के इस साल रिलीज हुए ये कोड्स फ्री में दिलाएंगे diamonds, crates और vouchers
Play New Mode
Free Fire में 21 जनवरी को Play New Mode इवेंट जोड़ा गया, जो 25 जनवरी तक लाइव रहेगा। यहां आप ढेरों फ्री रिवॉर्ड जीत सकते हैं, जिसके बदले आपको बस गेम के नए Creative Mode में मैच खेलने होंगे। रिवॉर्ड और मिशन नीचे लिखे हुए हैं:
- क्रिएटिव मोड में एक बार खेलने पर: 1x Weapon Royale Voucher
- क्रिएटिव मोड में 5 बार खेलने पर: 2x Diamond Royale Vouchers
- क्रिएटिव मोड में 10 बार खेलने पर: 3x Midnight Mafia Weapon Loot Crates
Gather for Party
Free Fire के नए कैंपेन She Plays Free Fire के तहत गेम में आज Gather for Party इवेंट जोड़ा गया है, जहां आप गेम के सभी 13 फीमेल कैरेक्टर्स को एक-एक हफ्ते के लिए फ्री में ट्राई कर सकते हैं। इस ट्रायल को पाने के लिए आपको बस एक मैच खेलना होगा। इसके अलावा आप नीचे लिखे हुए मिशन पूरे करके दूसरे रिवॉर्ड भी पा सकते हैं:
- फ्रेंड्स के साथ 3 मैच खेलने पर = Weapon Royale Voucher
- 10 एनिमी मारने पर = Universal Fragments (500)
- 20 मैच खेलने पर = Moco Doll Backpack
Update Patch Rewards
Free Fire में 19 जनवरी को Update Patch Rewards इवेंट भी शुरू हुआ है, जहां आपको बिना कोई टास्क पूरा किए रिवॉर्ड मिल जाएगा। बस आपके पास गेम का लेटेस्ट वर्जन होना चाहिए और बदलें में आपको 2x Weapon Royale Vouchers और 2x Diamond Royale Vouchers फ्री में मिल जाएंगे।