Free Fire MAX में प्लेयर्स के गेमिंग एक्सपीरियंस को शानदार बनाने के लिए कई आइटम जैसे कैरेक्टर, पेट, बंडल आदि मिलते हैं। प्लेयर्स इन-गेम स्टोर से डायमंड के जरिए बंडल और इमोट खरीद सकते हैं। बता दें कि डायमंड इन-गेम करेंसी है, जिसे असली के पैसों से खरीदना पड़ता है। गेमर्स Lucky Royale या फिर स्पेशल इवेंट के जरिए भी बंडल पा सकते हैं। इस आर्टिकल में हमने फ्री में इंडियन सर्वर के लिए मार्च, 2022 में गेम में उपलब्ध 5 बेहतरीन कैरेक्टर बंडल बताए हैं। आइये, इनकी डिटेल जानते हैं। Also Read - Free Fire MAX में अधिक डैमेज पहुंचाने के लिए 5 बेस्ट गन कॉम्बिनेशन, आसानी से जीत जाएंगे गेम
Free Fire MAX के 5 शानदार बंडल
Aurous Ascension Also Read - Free Fire MAX Diamond पाने के लिए 5 बेस्ट एंड्रॉयड ऐप, रिवॉर्ड के तौर पर मिलेंगे डायमंड
फ्री फायर मैक्स के इस बंडल की कीमत 899 डायमंड है। इसमें Aurous Ascension (Top), Aurous Ascension (Bottom), Aurous Ascension (Shoes), Aurous Ascension (Head) और Aurous Ascension (Mask) शामिल है। यह मार्च, 2022 में उपलब्ध सबसे अच्छे बंडल्स में से एक है। इसका डिजाइन काफी आकर्षक है। इसमें ब्लैक आउटफिट सेट पर गोल्डन ड्रैगन बना मिलता है। Also Read - Free Fire MAX OB34 Update के टाइम पर कैसे पाएं स्पेशल Emotes, जानें 3 सबसे आसान तरीके
Neolithic
Neolithic (Top), Neolithic (Bottom), Neolithic (Shoes) और Neolithic (Mask) के साथ आने वाले इस बंडल की कीमत भी 899 डायमंड है। Free Fire MAX का नियोलिथिक बंडल यूनिक डिजाइन के साथ आता है। नियोलिथिक बंडल के अलावा गेम में ट्रेडिशनल डिजाइन में एक और आउटफिट आता है, जिसे पैलियोलिथिक नाम दिया गया है।
Street Boy
इस लिस्ट में तीसरा नाम Street Boy का है। इसमें Street Boy (Top), Street Boy (Bottom), Street Boy (Shoes), Street Boy (Head) और Street Boy (Mask) शामिल है। फ्री फायर मैक्स में यह अगल और आकर्षक डिजाइन के साथ आना वाला बंडल है। यह ऑउटफिट सेट एक डाकू के लुक को हिप्स्टर के साथ मिक्स करता है और कई रंगों को एक साथ लाता है। आउटफिट्स के प्रभावशाली डिजाइन के बावजूद उनके व्हील जैसे VFX के कारण जूते बंडल का मुख्य आकर्षण हैं। इसकी कीमत 1499 डायमंड है।
Front Line
इस बंडल की कीमत 899 डायमंड है। इसमें Front Line (Top), Front Line (Bottom), Front Line (Shoes) और Front Line (Mask) शामिल है। फ्रंट लाइन एक ऐसा बंडल है, जो विंटर सोल्जर जैसी डिजाइन को दिखाता है। बंडल का टॉप सेक्शन एक मैकेनिकल लेफ्ट आर्म दिखाता है।
Goldom Ghost bundle
लिस्ट का पांचवां बंडल Golden Ghost Bundle है। इसमें Goldom Ghost (Top), Goldom Ghost (Bottom), Goldom Ghost (Shoes), Goldom Ghost (Head) और Goldom Ghost (Mask) शामिल है। यहां बताए गए कोई भी बंडल खरीदकर प्लेयर्स अपने गेम को और भी मजेदार बना सकते हैं।