Garena Free Fire MAX में गेम जीतने के लिए ग्लू वॉल स्किन की बहुत जरूरत होती है। अंत तक सर्वाइव करने और दुश्मनों से बचने में ग्लू वॉल स्किन काफी मदद करती हैं। इस बात का खास ध्यान रखते हुए इस लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम का डेवलपर Garena समय-समय पर यूनिक ग्लू वॉल स्किन लाता रहता है। गेम के शुरुआती समय में जारी किए गए अधिकांश ग्लू वॉल स्किन अब रेयर हो गए हैं। कुछ ही प्लेयर्स उनका यूज कर पाए हैं। इस आर्टिकल में हम गेम में अभी तक जारी हुए 5 ऐसी रेयर ग्लू वॉल स्किन के बारे में बताने वाले हैं। Also Read - Free Fire MAX Elite Pass Season 51 का काउंटडाउन हुआ शुरू, यहां देखें रिवॉर्ड्स की लिस्ट
Free Fire MAX Rare Gloo Wall Skin
Nuclear Bunker Also Read - Free Fire MAX Redeem Codes for 31 July 2022: आज के एक्टिव कोड्स फ्री में दिलाएंगे इमोट, स्किन्स और वॉउचर्स
इस लिस्ट में न्यूक्लियर बंकर भी शामिल है। इसे फ्री फायर मैक्स के प्लेयर्स के बीच काफी पसंद किया जाता है। गेमर्स अक्सर इसे गेम में फिर से मांगते है। यह स्किन ट्राइबल स्कार्फ टॉप अप के कुछ हिस्सों में से एक थी, जिसे अप्रैल, 2020 में गेम में लाया गया था। उस समय प्लेयर्स को ग्लू वॉल और स्कार्फ की स्किन पाने के लिए डायमंड खर्च करने पड़े थे। Also Read - Free Fire MAX Elite Pass Season 51: ऐसे करें प्री-ऑर्डर और बिल्कुल मुफ्त पाएं एक धमाकेदार Grenade
Gold Vault
कोलेबोरेशन के हिस्से के रूप में Free Fire MAX में जोड़े गए आइटम आमतौर पर कुछ समय बाद रेयर हो जाते हैं। गोल्ड वॉल्ट भी एक ऐसी स्किन है और इसे पिछले साल मनी हीस्ट कोलेबोरेशन के बाद पेश किया गया था। इसे भी प्लेयर्स ने काफी पसंद किया था।
Hayato- The Guardian
Hayato- The Guardian सबसे रेयर ग्लू वॉल स्किन में से एक है। यह बहुत आकर्षक भी है। इसका कलर इसे बाकियों से अलग बनाता है। इसके अलावा इसके सेंटर में दिया गया समुराई डिजाइन भी इसे यूनिक बनाता है। गरेना ने इसे गेम में स्पेशल Midnight Samurai इवेंट के दौरान पेश किया था।
Gloo Ramp
ग्लू रैंप को सबसे रेयर ग्लू वॉल स्किन माना जाता है। डेवलपर्स ने शुरुआत में इसे कुछ साल पहले विशेष हेलोवीन इवेंट के दौरान पेश किया था। इस स्किन का मुख्य आकर्षण यह है कि यह झुकी हुई है, जिससे प्लेयर्स आसानी से चढ़ाई कर सकते हैं और ऊंचे स्थानों तक पहुंच सकते हैं।
Ancient Order
इस ग्लू वॉल को गेम में पाना बहुत मुश्किल है। डेवलपर्स ने उन लोगों को स्किन रिवॉर्ड के तौर पर दी थी, जिन्होंने सीजन 24 एलीट पास को बैटल रॉयल गेम में प्री-ऑर्डर किया था। सीजन 24 एलीट पास काफी समय पहले गेम में आया था। कई नए प्लेयर्स इसके लिए इंतजार करते हैं।