Free Fire MAX के प्लेयर्स अपने दुश्मनों को हराने के लिए एक्टिव एबिलिटी का काफी यूज करते हैं। सभी एक्टिव कैरेक्टर की स्किल को मैनुअली एक्टिवेट करना पड़ता है और इनका यूज इनके कूल डाउन के समय नहीं कर सकते हैं। हालांकि, एक्टिव कैरेक्टर की एक्टिव एबिलिटी प्लेयर्स को गेम जीतने और आगे बढ़ने में काफी मदद करती हैं। Also Read - Garena Free Fire MAX Redeem Code 16 May 2022: आज फ्री में पाएं Gloo Wall, Pets और Emotes, इस तरह करें कोड रिडीम
इस लोकप्रिय बैटल रॉयाल गेम के नए प्लेयर्स को कई बार कन्फूजन होता है कि कौन सी एक्टिव एबिलिटी बेस्ट है और उसे कब और कैसे यूज करना चाहिए। गेमर्स की इस समस्या को दूर करने के लिए हम यह आर्टिकल लेकर आए हैं। इसमें गेम की दमदार 3 एक्टिव एबिलिटी और उन्हें यूज करने का तरीका बताया गया है। Also Read - Free Fire MAX प्लेयर्स के लिए खास तोहफा, फ्री में क्लेम करिए अपनी पसंद का पेट
Free Fire MAX की बेस्ट एक्टिव एबिलिटी
Drop the Beat
फ्री फायर मैक्स में ये एक्टिव एबिलिटी काफी लोकप्रिय है क्योंकि इसका ड्यूरेशन टाइम 5 सेकेंड और डाउनटाइम 45 सेकेंड है। यह स्किल प्लेयर्स की स्पीड और दौड़ने की गति को 10% तक बढ़ाती है और प्रति सेकेंड 5 HP दिलाने में मदद करती है। Also Read - Free Fire MAX OB34 Update रिलीज डेट का हुआ ऐलान, शुरुआती 2 दिनों में मिलेंगे कुछ स्पेशल रिवॉर्ड्स
कब और कैसे करें इसका यूज?
गेमर्स एग्रेसिव बैटल रॉयाल और क्लैश स्क्वाड मैचों में डीजे आलोक की Drop the Beat एबिलिटी का सबसे अच्छा यूज कर सकते हैं। दौड़ने की स्पीड में सुधार के कारण कैरेक्टर को टार्गेट करना और भी मुश्किलल हो जाता है। वहीं, HP यह सुनिश्चित करता है कि वह दुश्मनों का सामना करते समय स्वस्थ रहें।
Xtreme Encounter
यह एबिलिटी Xayne फीमेल कैरेक्टर की है। Xayne की यह स्पेशल एबिलिटी का यूज ग्लू वॉल को 80% नुकसान पहुंचाने और अस्थायी रूप से 80 HP पाने के लिए किया जा सकता है। एक्सट्रीम एनकाउंटर 15 सेकेंड तक चलता है और इसका कूलडाउन टाइम 150 सेकेंड है। हालांकि, उसे अपने कूलडाउन टाइम को कम करने के लिए रॉकी के साथ जोड़ा जा सकता है।
इस समय करें इसका यूज
मोबाइल गेमर्स को Xayne का यूज तब करना चाहिए, जब उन्हें भरोसा हो कि वे ग्लू वॉल को नुकसान पहुंचाने के बाद अपने दुश्मनों से मुकाबला कर पाएंगे। अगर आपको लग रहा कि आप ऐसा कर पाएंगे तो तुरंत इस एबिलिटी का यूज करके आगे बढ़ें।
Master of All
यह एक्टिव एबिलिटी रखने वाला कैरेक्टर Free Fire MAX के सबसे पावरफुल कैरेक्टर में से एक है और 50 EP प्राप्त करने में मदद करता है। इसके पास 2 मोड Jiu-jitsu और Psychology होते हैं। इनके बीच स्विच करने में 3 सेकेंड का समय लगता है। जिउ-जित्सु मोड 6 मीटर की सीमा के भीतर टीम मेट के लिए EP कन्वर्जन रेट को 500% तक बढ़ाने में मदद करता है। वहीं, मनोविज्ञान मोड हर 2.2 सेकेंड में 3 EP रीकवर करता है।
इस तरह करें इसका उपयोग
Master of All एबिलिटी गेम के K कैरेक्टर के साथ मिलती है। गेमर्स एग्रेसिव मैचों में K का यूज कर सकते हैं। यह EP को रीकवर कर सकता है और इसे HP में बदल सकता है। यह स्क्वाड मैचों के लिए भी बहुत उपयोगी है क्योंकि वह टीम के साथियों के EP कन्वर्जेशन को बढ़ा सकता है।
ऊपर बताई गई एक्टिव एबिलिटी का सही समय और ठीक तरीके से यूज करने पर प्लेयर्स आसानी से गेम जीतकर अपनी रैंक बढ़ा सकते हैं।