Free Fire Max में Pets का बड़ा खास रोल होता है क्योंकि वो गेमर्स को गेम में आगे रखने और अंतिम तक जीवित रहकर गेम जीतने में मदद करते हैं। फ्री फायर मैक्स में बहुत सारे हीलिंग पेट्स मौजूद हैं, जो जरूरत पड़ने पर कैरेक्टर्स का इलाज करते हैं और लास्ट तक गेम में जिंदा रखने में मदद करते हैं। उसके बाद जब गेमर्स गेम जीतते हैं, तो उनके रैंक में भी सुधार आता है। आइए हम आपको इस आर्टिकल में 3 सबसे अच्छे Healing Pets के बारे में बताते हैं। Also Read - Free Fire MAX में आज फ्री मिलेगी Shani कैरेक्टर, जीतने के लिए करना होगा यह काम
Ottero
एबिलिटी का नाम: Double Blubber Also Read - Free Fire MAX में आज मिलेगा फ्री Craftland Room Card, करना होगा यह छोटा सा काम
Free Fire Max में मार्च 2022 तक सबसे अच्छे पेट्स की लिस्ट में Ottero का भी नाम आता है। प्लेयर्स को जब भी ट्रीटमेंट गन या मेड किट की जरूरत होती है तो वे ओटेरो की डबल ब्लबर एबिलिटी का उपयोग कर सकते हैं। इससे मिलने वाले एचपी की मदद से प्लेयर्स कुछ EP को भी रिकवर कर सकते हैं। स्किल के आधार पर मेड किट या ट्रीटमेंट गन से रिस्टोर हो चुके एचपी का 35% EP रिकवर हो सकता है। वहीं थर्ड लेवर पर ईपी रिकवर 65% तक हो सकता है। Ottero के साथ इन कैरेक्टर्स की एबिलिटी का इस्तेमाल किया जा सकता है: Also Read - Free Fire MAX में शुरू हुआ 100% Bonus Top Up event, जानें ढेरों फ्री डायमंड्स पाने का सबसे आसान तरीका
- K
- Luqueta
- Kapella
- Paloma
- Maxim
- A124
Spirit Fox
एबिलिटी का नाम: Well Fed
Pets की लिस्ट में इस पेट का नाम भी काफी मशहूर है। Free Fire Max का यह पेट भी गेम के दौरान हीलिंग में मदद करता है। जिस तरह से Kepella कैरेक्टर Gaming में फाइट के दौरान प्लेयर्स को हील करता है, ठीक उसी तरह यह कैरेक्टर को भी हील करता है। इस पेट के स्किल का नाम Well Fed है। शुरुआती लेवल में यह अतिरिक्त 4HP का बूस्ट करता है। वहीं, मैक्सिमम लेवल पर यह 10HP तक बूस्ट कर सकता है। इस पेट की एबिलिटी के साथ नीचे दिए गए कैरेक्टर्स की एबिलिटी का इस्तेमाल रैंक्ड गेम्स में किया जा सकता है:
- Wukong
- Kapella
- Maxim
- Paloma
- Chrono
- Luqueta
Detective Panda
एबिलिटी का नाम: Panda’s Blessings
लेटेस्ट पेट्स की लिस्ट में डिटेक्टिव पांडा का नाम भी शामिल है। इस पेट ये भी हर गेमर्स को काफी फायदा होता है और इसपर पूरा विश्वास कर सकते हैं। Detective Panda की स्किल, हरेक kills के साथ एचपी को रिस्टोर करने में मदद करता है। फर्स्ट लेवल पर, यह गेमर्स को प्रति किल चार एचपी रिस्टोर करने में मदद करता है। नीचे दिए गए कैरेक्टर्स की एबिलिटी के साथ इस पेट की एबिलिटी का यूज किया जा सकता है:
- Luqueta
- Wukong
- Chrono
- Hayato
- Thiva
- Otho