Free Fire MAX में Blue Flame Draco AK-47 एक पॉपुलर गन स्किन है। गेम डेवलपर इसे एक बार फिरसे इस Evo गन स्किन को वापस लेकर आया है। इस हफ्ते आप गेम के Faded Wheel इवेंट में Blue Flame Draco AK-47 गन स्किन को हासिल कर सकते हैं। Also Read - Free Fire MAX में OB35 Update के बाद उपलब्ध बेस्ट Gloo Wall Skins
यह स्किन एक एक्सक्लूसिव इमोट और किल इफेक्ट के साथ आती है। हम यहां पर जानेंगे कि आप किस तरह Free Fire MAX में इस गन स्किन को हासिल कर सकते हैं। Also Read - Garena Free Fire MAX redeem codes for 25 July 2022: आज मिलेंगे फ्री emotes और gun skins, इस तरह करें क्लेम
Free Fire MAX: Blue Flame Draco AK-47 गन स्किन
Free Fire MAX में हाल ही में नया OB35 अपडेट लाइव हुआ है। गेम के नए वर्जन में ढेरों नए फीचर्स के साथ एक नया कैरेक्टर और एक नई गन भी लाइव हुई है। गेम डेवलपर ने अब यहां पर नया Faded Wheel इवेंट शुरू किया है। यह गेम में आज, यानी 25 जुलाई को शुरू हुआ है और 31 जुलाई तक चलेगा। Also Read - Free Fire MAX में कब शुरू होगा Elite Pass का नया सीजन? जानें सभी जरूरी बातें
यहां पर आप Blue Flame Draco AK-47 गन स्किन हासिल कर सकते हैं। यह Evo गन स्किन आपके वेपन के डैमेज और फायर रेट को बढ़ा देती है, लेकिन मूवमेंट स्पीड को कम कर देती है। इसे पाने के लिए आपको डायमंड की मदद से स्पिन करना होगा। स्पिन करने पर आपको प्राइज पूल में से कोई भी इनाम मिल सकता है।
Faded Wheel में एक बार मिला हुआ इनाम दोबारा नहीं मिलता है। मगर, यहां पर हर बार स्पिन की कीमत बढ़ जाती है। पहली स्पिन की कीमत 9 डायमंड है और आखिरी स्पिन के लिए 499 डायमंड तक खर्च करने पड़ते हैं। प्राइज पूल में नीचे लिखे हुए इनाम शामिल हैं:
- AK47 – Blue Flame Draco
- Dragon Scale (AK47)
- Hip Hop Street
- Shark Attack Weapon Loot Crate
- Diamond Royale Voucher
- Golden Hand Loot Box
- Blue Flame Draco Token Box
- Ornamental Skyboard
- FAMAS – Metallic Weapon Loot Crate
- Cube Fragment
इस इवेंट तक पहुंचने के लिए आपको Free Fire MAX की लॉबी में मौजूद बाईं तरफ मौजूद Luck Royale बटन को दबाना होगा। इसके बाद आपको Faded Wheel इवेंट पर टैप करना होगा। अब आप यहां पर डायमंड की मदद से स्पिन करके रिवॉर्ड हासिल कर सकते हैं।