Free Fire MAX में इस महीने होली सेलेब्रेशन शुरू हुआ है। इसके तहत गेम डेवलपर ने कई सारे इवेंट्स लाइव किए हैं, जिनमें हिस्सा लेकर प्लेयर्स फ्री इनाम जीत सकते हैं। इस सेलेब्रेशन का पहला इवेंट Daily Login – 1 था, जहां पर प्लेयर्स को हर दिन लॉगिन करने पर लेजेंडरी और थीम गन स्किन ट्राई करने के लिए मिली थीं। Also Read - Free Fire Max OB34 Update के बाद गेम में आएंगे 5 सबसे धांसू आइटम्स, जिसमें होगा एक Mystery कैरेक्टर और M24 स्नाइपर
अब इस इवेंट का दूसरा हिस्सा- Daily Login – 2 इवेंट शुरू हुआ है। यहां पर भी प्लेयर्स को रोज लॉगिन करने पर फ्री इनाम मिल रहा है। मगर यहां पर गन स्किन की जगह पर कॉस्च्यूम मिल रही हैं। आइए इस इवेंट के बारे में डिटेल में जानते हैं। Also Read - Free Fire MAX में अगले हफ्ते मिलेगी फ्री गन स्किन, जानें आपके लिए कौन रहेगी बेस्ट
Free Fire MAX: Daily Login – 2
Free Fire MAX में आज, 14 मार्च 2022 को एक नया Daily Login – 2 इवेंट शुरू हुआ है। यह गेम में 20 मार्च तक ऐक्टिव रहेगा। इस दौरान आपको गेम में रोजाना लॉगिन करना होगा। Also Read - Free Fire MAX में शुरू हुआ नया इवेंट, Moon Flip Emote समेत मिल रहे कई धांसू रिवॉर्ड
हर दिन लॉगिन करने पर आपको नई कॉस्च्यूम या फिर आउट्फिट के हिस्से मिलेंगे। हर रिवॉर्ड आपकी इंवेंट्री में सात दिन तक मौजूद रहेगा। इस इवेंट में आपको सात दिन तक लॉगिन करने पर सारे इनाम मिल जाएंगे, जिनमें 3x Diamond Royale Voucher भी शामिल है। आप हर लॉगिन पर मिलने वाले रिवॉर्ड को नीचे देख सकते हैं:
- पहले दिन लॉगिन पर = Inner Galaxy (Bottom) + (Mask) + (Shoes)
- दूसरे दिन लॉगिन पर = Golden Threat (Bottom) + (Mask) + (Shoes) + (Top)
- तीसरे दिन लॉगिन पर = Ruby Emress (Mask) + (Top) + (Bottom) + (Shoes)
- चौथे दिन लॉगिन पर = Hare of Despair (Mask) + (Top) + (Bottom) + (Shoes)
- पांचवें दिन लॉगिन पर = Carbon Time- Skipper (Head) + (Mask) + (Top) + (Bottom) + (Shoes)
- सातवें दिन लॉगिन पर = 3x Diamond Royale Voucher
इन रिवॉर्ड को क्लेम करने के लिए आपको फ्री फायर की लॉबी में मौजूद कैलेंडर आइकन पर क्लिक करके इवेंट्स पेज पर जाना होगा। यहां पर आपको होली टैब में Daily Login -2 नाम का इवेंट मिल जाएगा। इनाम को क्लेम करने के लिए आप इनके सामने मौजूद क्लेम बटन को दबा सकते हैं।