Free Fire MAX में जल्द ही नया एलीट पास आने वाला है। प्रीमियम इन-गेम आइटम्स जैसे आउटफिट और इमोट आदि पाने का एलीट पास बहुत उपयोगी होता है। हर महीने इस लोकप्रिय बैटल रॉयाल गेम में एलीट पास का नया सीजन आता है। अभी Free Fire MAX Elite Pass Season 47 चल रहा है। जल्द ही Free Fire MAX Elite Pass Season 48 लाइव होने वाला है। Also Read - Free Fire MAX में फ्री मिल रहे कई आइटम, पाने के लिए करना होगा यह
इससे पहले गेम के डेवलपर Garena प्लेयर्स को अपकमिंग एलीट पास को प्री-ऑर्डर करने का मौका दे रहा है। प्लेयर्स इसे प्री-ऑर्डर करके फ्री में बैकपैक स्किन पा सकते हैं। आइये, जानें कैसे प्री-ऑर्डर करें Elite Pass Season 48। Also Read - Free Fire Max ने भारतीय सर्वर के लिए जारी किए नए रिडीम कोड, मिलेंगे ये शानदार आइटम
Free Fire MAX Elite Pass Season 48
Free Fire MAX Elite Pass Season 48 का नाम Checkered Nobility है। यह 1 मई को रिलीज हो जाएगा। इसके लिए प्री-ऑर्डर आज यानी 29 अप्रैल, 2022 से शुरू हो गए हैं और 30 अप्रैल तक चलेंगे। प्लेयर्स को एक्सक्लूसिव King of Lune बैकपैक मिलेगा। प्री-ऑर्डर करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे। Also Read - Free Fire MAX Redeem Code for Today 26 January 2023: फ्री फायर मैक्स रिडीम कोड में फ्री मिल रहे डायमंड, ऐसे पाएं
ऐसे प्री-ऑर्डर करें एलीट पास
- प्लेयर्स को नए एलीट पास को प्री-ऑर्डर करने के लिए सबसे पहले अपने डिवाइस पर Free Fire MAX ओपन करना होगा।
- फिर एलीट पास के आइकन पर क्लिक करना होगा।
- ऐसा करते ही प्लेयर्स को स्क्रीन पर Elite Pass Season 47 दिखने लगेगा।
- अब प्लेयर को स्क्रीन पर सबसे नीचे आ रहे येलो आइकन पर क्लिक करना होगा।
- फिर एक पॉप-अप आएगा। अब प्री-ऑर्डर बटन पर क्लिक करें।
- आप प्री-ऑर्डर पेज पर पहुंच जाएंगे। यहां प्लेयर्स को 999 डायमंड आइकन को सिलेक्ट करना होगा।
- कन्फर्मेशन के बाद Garena Free Fire MAX Season 48 Elite Pass प्री-ऑर्डर हो जाएगा।
बता दें कि प्री-ऑर्डर एलीट बंडल के लिए है, इसलिए प्लेयर्स को पास की शुरुआत में इसका लाभ मिलेगा। वे सीजन 48 एलीट पास शुरू होने के बाद तुरंत चेकमेट डेम बंडल के लिए क्लेम कर सकते हैं। हालांकि, अगर गेमर्स के पास प्री-ऑर्डर करने के लिए पर्याप्त डायमंड नहीं हैं तो वे पास के शुरू होने के लिए इंतजार कर सकते हैं और 499 डायमंड में रेगुलर वर्जन खरीद सकते हैं।
इस समय गेम में कई इवेंट चल रहे हैं, जिसमें कुछ स्पेसिफिक टास्क पूरे करने पर प्लेयर्स को एक से एक अच्छे आइटम रिवॉर्ड के तौर पर मिल रहे हैं।