Free Fire MAX में गेमर्स को अगर सफल होना है और मैच में जीत हासिल करनी है, तो उन्हें अंत तक जिंदा रहना जरूरी होती है। अब अगर गेमर्स को अंत तक जिंदा रहना है तो उन्हें दुश्मनों की गोलियों से भी हर हमेशा बचकर रहना पड़ता है। वहीं, जब तारों तरफ सिर्फ दुश्मन ही हो, तब बचना काफी मुश्किल हो जाता है। Also Read - Free Fire MAX में M4A1 गन इस्तेमाल करने पर मिलेगा फ्री Incubator Voucher और Cube Fragment
ऐसे में ग्लू वॉल्स दुश्मनों के काफी काम आ सकता है। ग्लू वॉल्स प्लेयर्स के लिए एक शील्ड जैसा काम करता है। यह आपके आगे-आगे चलता है, जिसपर गोली लगने के बाद, उसका असर आप पर नहीं होता है। लिहाजा, Gloo Walls अंतिम तक जिंदा रहने के लिए एक अच्छे हेल्पर का काम कर सकता है। आपको बता दें कि ग्लू वॉल्स भी अलग-अलग तरह के होते हैं। Also Read - Free Fire MAX में आया सुनहरा मौका, फ्री मिल रहा Hoot पेट और इसकी स्किन
Nuclear Bunker
Free Fire MAX के ज्यादातर आइटम्स स्टाइलिश, ब्राइट कलर और काफी हद तक अनरियलिस्टिक होते हैं। न्यूक्लियर बंकर स्किन एक अपवाद है क्योंकि यह एक रियलिस्टिक मिलिट्री थीम डिजाइन में आता है। यह एक शिल्ड के रूप में दिखने में काफी शानदार और काफी असरदार भी होता है। Also Read - Free Fire MAX Redeem Code for Today 10 August 2022: तुंरत रिडीम करें फ्री फायर मैक्स के ये कोड, मिल रहे बंडल और ग्लू वॉल स्किन
Ancient Order
यह व्हाइट कलर ग्लू वॉल स्किन है, जिसे Garena ने 24वें सीजन के प्री-ऑर्डर रिवॉर्ड के तौर पर जोड़ा था। इस स्किन में दो समुराई तलवार के साथ दिखते हैं। यह फ्री फायर के सबसे एस्थैटिक फ्री फायर स्किन में से एक है, जो लाल, व्हाइट और ब्लैक कलर में आता है।
Cobra Strike
इस ग्लू वॉल स्किन का डिजाइन काफी खास और शायद सबसे ज्यादा पॉपुलर डिजाइन्स में से एक है। कोबरा स्ट्राइक स्किन अपने खास डिजाइन की वजह से ही हमेशा Free Fire MAX के बेस्ट ग्लू वॉल स्किन्स की लिस्ट में आता है। इसके फ्रेम में एक स्नेकहेड शामिल है जो कॉस्मेटिक को एक खतरनाक लेकिन सुंदर रूप प्रदान करता है। डेवलपर्स ने प्राइमरी रिवॉर्ड्स में से एक के रूप में कोबरा पार्टी इवेंट के जरिए लाल रंग की ग्लू वॉल को पेश किया था।
Death Guardian
प्लेयर्स के लिए सभी ग्लू वॉल्स स्किन्स में से डेथ गार्जियन एक पसंदीदा ग्लू वॉल स्किन है। इस पॉपुलर स्किन में सुनहरे गोल्डन और ग्रे कलर के मिश्रण के साथ एक गार्जियन मास्क होता है।
Spikey Spine
इस ग्लू वॉल स्किन को हाल ही में दिवाली पास के जरिए फ्री फायर में पेश किया गया था। इस लेजेंडरी ग्रेश स्किन में पर्पलिश-पिंक स्पाइक्स हैं जो इसे एक यूनिक लुक देते हैं।