Free Fire MAX में प्लेयर्स को Groza Beatz Banger Incubator पर डिस्काउंट मिल रहा है। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम के डेवलपर Garena स्पेशल ऑफर के तहत इस पर 50 प्रतिशत का डिस्काउंट दे रहे हैं। हालांकि, इस ऑफर का लाभ प्लेयर्स को जल्द उठाना होगा क्योंकि यह सीमित समय के लिए है। Also Read - Battlegrounds Mobile India (BGMI) Vs Apex Legends Mobile: मोड्स से लेकर फीचर तक, दोनों में हैं कई समानताएं
इसमें बंडल और गन स्किन समेत कई रिवॉर्ड मिल रहे हैं। Luck Royale से रिवॉर्ड पाने के लिए काफी अधिक डायमंड यानी इन-गेम करेंसी खर्च करने पड़ते हैं, ऐसा करना सभी प्लेयर्स के लिए संभव नहीं है। इस कारण प्लेयर्स इस प्रकार के धांसू डिस्काउंट ऑफर का इंतजार करते हैं। यहां हमने इसे डिस्काउंट के साथ रिवॉर्ड पाने का पूरा प्रोसेस बताया है। Also Read - 10 साल बाद भी जारी Subway Surfers का जलवा! Free Fire को पछाड़ बन गया टॉप मोबाइल गेम
Free Fire MAX Groza Beatz Banger Incubator
बता दें कि Groza Beatz Banger Incubator पर 50 प्रतिशत डिस्काउंट ऑफर केवल आज यानी 3 मार्च के लिए ही है। 50 प्रतिशत डिस्काउंट के तहत प्लेयर्स को 1 स्पिन के लिए केवल 20 डायमंड खर्च करने होंगे और पांच स्पिन की कीमत 90 डायमंड है। हालांकि, प्लेयर्स को सीधे रिवॉर्ड नहीं मिलेगा क्योंकि रिवॉर्ड पाने के लिए प्लेयर्स को स्पिन करके स्पेसिफिक मैटेरियल (ब्लूप्रिंट और इवोल्यूशन स्टोन्स) इकट्ठे करने की जरूरत होगी। प्राइज पूल की लिस्ट नीचे दी गई है। Also Read - Free Fire MAX Redeem codes released in 2022: फ्री फायर के इस साल रिलीज हुए ये कोड्स फ्री में दिलाएंगे diamonds, crates और vouchers
- Groza – Thunder Electrified
- Copper Prodigies Badge
- Flaming Wolf Weapon Loot Crate
- Lucky Shirt Loot Crate
- 100x Memory Fragments (Nairi)
- Imperial Rome Weapon Loot Crate
- Evolution Stone1x Pet Food
- Red Samurai Weapon Loot Crate
- Lucky Pants CrateBonfire
- Digital Invasion Weapon Loot Crat
किस रिवॉर्ड के लिए कितने ब्लू प्रिंट चाहिए, यह नीचे बताया गया है।
- Exchange 3x Blueprint: Beatz Bangers + 7x Evolution Stone for Groza Thunder Electrified
- Exchange 2x Blueprint: Beatz Bangers + 5x Evolution Stone for Groza Airburst Entranced
- Exchange 2x Blueprint: Beatz Bangers + 4x Evolution Stone for Groza Flames Enchanted
- Exchange 1x Blueprint: Beatz Bangers + 3x Evolution Stone for Groza Jewel Mystified
- Exchange Blueprint: Phantom for Blueprint: Beatz Bangers
कैसे पाएं रिवॉर्ड?
- रिवॉर्ड पाने के लिए प्लेयर्स को अपने डिवाइस में सबसे पहले Free Fire MAX ओपन करना होगा।
- इसके बाद Luck Royale सेक्शन में जाएं। फिर कई टैब में से Incubator सिलेक्ट कर लें।
- यहां अपने इच्छा अनुसार कम कीमत में स्पिन करना शुरू कर दें।
- स्पिन में मिले ब्लू प्रिंट को एक्सचेंज आइकम पर क्लिक करके आसानी से एक्सचेंज कर पाएंगे।