Free Fire MAX में हाल ही में एक नया कैरेक्टर Homer जोड़ा गया है।इस कैरेक्टर की डिजाइन काफी अलग है और इसकी बैकस्टोरी का कुछ हिस्सा मारवेल सुपरहीरो Daredevil से प्रेरित है। यह एक 30 साल का असैसिन है, जो देख नहीं सकता। Also Read - Garena Free Fire MAX Redeem Code 8 June 2022: आज फ्री में क्लेम करें कॉस्ट्यूम्स और Emotes
यह कई चीजों का पता लगाना चाहता है, जिनमें वह अजीब बीमारी है, जिसने इसे बचपन में अंधा कर दिया; वह अजीब रिसर्च इन्स्टिट्यूट है, जिसे यह स्कूल कहता था और वह रेयर अर्थ मिनरल जो इन सब से जुड़ा है। Homer एक टेक गैंग का फाउंडर है। इसकी स्पेशल एबिलिटी है Senses Shockwave। आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं। Also Read - Free Fire MAX OB34 Update के बाद ये हैं Bermuda मैप की बेस्ट लोकेशन, दिलाएंगी जीत
Free Fire MAX: Homer की एबिलिटी
Free Fire MAX दुनिया के सबसे पॉपुलर मोबाइल गेम्स में से एक है। इस गेम में पेट्स, गन स्किन्स और कैरेक्टर्स बहुत अहम हिस्सा हैं। इनकी स्किल की मदद से गेम जीतना आसान हो जाता है। अब गेम में एक नया Homer कैरेक्टर आया है। आइए इसकी स्किल के बारे में जानते हैं। Also Read - Free Fire MAX में इस तरह पा सकते हैं Rampage Bundles, बहुत आसान है तरीका
Senses Shockwave एक ड्रोन रिलीज करती है, जो सामने से आते हुए करीबी एनिमी पर एक 5m घेरे का पल्स एक्सप्लोजन करती है। यह एनिमी की मूवमेंट स्पीड और फायरिंग स्पीड को कम करते हुए उनपर डैमेज भी करती है। अलग-अलग लेवेल पर एबिलिटी का इफेक्ट अलग-अलग होता है।
लेवल 1: Homer अपने आगे 100m पर ड्रोन छोड़ता है, जो 5m घेरे में पल्स एक्सप्लोजन करता है। यह मूवमेंट स्पीड को 10 प्रतिशत और फायरिंग स्पीड को 10 प्रतिशत कम कर देता है। यह स्किल 5 सेकंड तक चलती है और 25 डैमेज करती है। इसका कूलडाउन 140 सेकंड है।
लेवेल 2: एनिमी की मूवमेंट स्पीड 20 प्रतिशत कम हो जाती है और फायरिंग स्पीड 15 प्रतिशत कम हो जाती है। कूलडाउन 130 सेकंड होता है।
लेवेल 3: एनिमी की मूवमेंट स्पीड 30 प्रतिशत कम हो जाती है और फायरिंग स्पीड 20 प्रतिशत कम हो जाती है। कूलडाउन 120 सेकंड होता है।
लेवेल 4: एनिमी की मूवमेंट स्पीड 40 प्रतिशत कम हो जाती है और फायरिंग स्पीड 25 प्रतिशत कम हो जाती है। कूलडाउन 110 सेकंड होता है।
लेवेल 5: एनिमी की मूवमेंट स्पीड 50 प्रतिशत कम हो जाती है और फायरिंग स्पीड 30 प्रतिशत कम हो जाती है। कूलडाउन 100 सेकंड होता है।
लेवेल 6: एनिमी की मूवमेंट स्पीड 60 प्रतिशत कम हो जाती है और फायरिंग स्पीड 35 प्रतिशत कम हो जाती है। कूलडाउन 90 सेकंड होता है।