Free Fire Max में इस समय कई इवेंट चल रहे हैं। इनमें प्लेयर्स को फ्री में एक से एक अच्छे आइटम पाने का मौका मिल रहा है। इवेंट के अलावा इन-गेन स्टोर से आइटम खरीदने पर गेमर्स को प्रीमियम इन-गेम करेंसी खर्च करनी पड़ती है। यही कारण है कि प्लेयर्स बेसब्री से इवेंट्स का इंतजार करते हैं और फ्री में कॉस्मैटिक आइटम पाने की कोशिश में लगे रहते हैं। हाल में गेम में शुरू हुआ BR Ranked सीजन प्लेयर्स को वाउचर्स और गन क्रेट दे रहा है। साथ ही एक नई इवेंट में कस्टम रूम कार्ड समेत अन्य रिवॉर्ड मिल रहे हैं। आइये, इवेंट की डिटेल के लिए नीचे पढ़ें। Also Read - Free Fire MAX में शांत प्लेयर्स इन 3 टॉप पैसिव कैरेक्टर्स का इस्तेमाल, फिर मुठ्ठी में होगी आपकी जीत
Free Fire Max में शुरू नया इवेंट
इस लोकप्रिय बैटल रॉयाल गेम के लिए डेवलपर Garena ने एक नया Get Cards Now इवेंट गेम में ऐड किया है। यह इवेंट आज यानी 23 फरवरी को शुरू हो गया है और 27 फरवरी तक चलेगा। इसका मतलब है कि प्लेयर्स के पास फ्री रूम कार्ड पाने के लिए 27 फरवरी तक का समय है। हालांकि, इसे पाने के लिए प्लेयर्स को कुछ स्पेसिफिक टास्क पूरे करने होंगे। रूम कार्ड के अलावा इस इवेंट के जरिए प्लेयर्स और भी कई रिवॉर्ड पा सकते हैं। Also Read - Free Fire MAX में आज से शुरू हुआ Play & Win Event, सिर्फ मैच खेलकर ऐसे पाएं कई धांसू Rewards
कब मिलेगा क्या रिवॉर्ड?
- दोस्तों के साथ एक गेम खेलने पर फ्री में Craftland Room Card मिलेगा।
- 2x Weapon Royale Voucher पाने के लिए प्लेयर्स को 2 मैच खेलने होंगे। यह वाउचर 31 मार्च, 2022 तक एक्सपायर हो जाएगा।
- फ्री रूम कार्ड के लिए 3 दिन लॉग इन करना होगा।
- 10 मैच खेलने पर 2x Diamond Royale Voucher मिलेगा, जो कि 31 मार्च, 2022 तक एक्सपायर हो जाएगा।
इन टास्क को पूरा करने के लिए प्लेयर्स को ज्यादा समय नहीं देना है। वे बिना अधिक मेहनत किए आसानी से Free Fire Max रिवॉर्ड पा सकते हैं। Also Read - Garena Free Fire MAX Redeem Codes 26 June 2022: आज फ्री में जीतें Diamonds और Room Card
इस तरह पाएं रिवॉर्ड
टास्क पूरा करने के लिए रिवॉर्ड के लिए क्लेम करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करें।
- टास्क पूरे करने के बाद फ्री फायर मैक्स ओपन करें और कैलेंडर ऑप्शन पर क्लिक करके इवेंट सेक्शन पर पहुंच जाए।
- इसके बाद आपको Free Custom Room टैब सिलेक्ट करना होगा।
- अब जो आइटम पाना चाहते हैं, उसके पास बने क्लेम बटन पर क्लिक कर दें।
बता दें कि आमतौर पर रूम कार्ड की कीमत 100 डायमंड है। इस कारण प्लेयर्स को ये सभी टास्क पूरा करने पर विचार चाहिए।