Free Fire MAX में एक नया Watch to Win इवेंट शुरू हो गया है। इसमें प्लेयर्स को फ्री में Moon Flip इमोट, Haven Warrior Loot Box और Superstar Weekend (Bottom) समेत कई धांसू रिवॉर्ड पाने का मौका मिल रहा है। लोकप्रिय बैटल रोयाल गेम में इस इवेंट को काफी पसंद किया जाता है। Also Read - Garena Free Fire MAX Redeem Code 8 June 2022: आज फ्री में क्लेम करें कॉस्ट्यूम्स और Emotes
प्लेयर्स को ये आइटम्स पाने के लिए ज्यादा कुछ नहीं करना होता है। वे Booyah! पर लाइवस्ट्रीम देखकर एक से एक धांसू आइटम पा सकते हैं। हालांकि, इसके लिए गेमर्स के पास सीमित समय होता है, क्योंकि इवेंट कुछ ही दिनों के लिए लाइव रहता है। इवेंट में रिवॉर्ड पाने का पूरा तरीका नीचे से जानें। Also Read - Free Fire MAX OB34 Update के बाद ये हैं Bermuda मैप की बेस्ट लोकेशन, दिलाएंगी जीत
Free Fire MAX New Watch Event
फ्री फायर मैक्स का नया Watch to Win आज यानी 18 मई से शुरू हो गया है और 20 मई तक चलेगा। इसमें प्लेयर्स Booyah! पर कंटेंट देखकर कई रिवॉर्ड के लिए क्लेम कर सकते हैं। रिवॉर्ड की लिस्ट नीचे दी गई है। Also Read - Free Fire MAX में इस तरह पा सकते हैं Rampage Bundles, बहुत आसान है तरीका
- Moon Flip Emote
- Haven Guardian Loot Box
- Superstar Weekend (Bottom)
बता दें कि आज FFWS टॉप अप इवेंट का खत्म हो गया है। हालांकि, प्लेयर्स 20 मई से पहले इस इवेंट के जरिए बिना डायमंड खर्च किए रिवॉर्ड पा सकते हैं।
इस तरह रिवॉर्ड के लिए करें क्लेम
- इवेंट में मिल रहे रिवॉर्ड के लिए क्लेम करने के लिए सबसे पहले अपने डिवाइस में Free Fire MAX ओपन करें।
- इसके बाद इवेंट सेक्शन में जाएं।
- फिर राइट साइड में सबसे ऊपर की तरफ दिए गए News टैब पर क्लिक कर दें।
- अब सबसे नीचे Booyah! Watch to Win इवेंट का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- फिर राइट साइड में आ रहे Go to ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- अब आप सीधा Booyah! पेज पर पहुंच जाएंगे। फिर यहां कंटेंट देखें और रिवॉर्ड पाएं।
ध्यान रखें कि प्लेयर्स को रिवॉर्ड पाने के लिए 60 मिनट तक लाइवस्ट्रीम देखना होगा।
ऐसे भी पा सकते हैं रिवॉर्ड
ऊपर बताए गए तरीके के अलावा प्लेयर्स Google Play Store पर जाकर Booyah! ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। फिर लॉग इन करें और 60 मिनट तक लाइव स्ट्रीम देखें। इस तरह भी आपने फ्री फायर मैक्स अकाउंट में फ्री में आइटम जोड़ सकते हैं।