Free Fire MAX में OB34 Update आ गया है। अपडेट के साथ-साथ गेम में कई बदलाव भी हुए हैं। इंडियन सर्वर पर लिंक सिस्टम की शुरूआत हो गई है। प्लेयर्स के लिए यह एक अच्छा मौका है। लिंक सिस्टम के जरिए वे किसी भी मोड में खेलकर फ्री कैरेक्टर पा सकते हैं। Also Read - Free Fire MAX में M4A1 गन इस्तेमाल करने पर मिलेगा फ्री Incubator Voucher और Cube Fragment
हालांकि पिछले कुछ हफ्तों में फ्री फायर मैक्स में फ्री कैरेक्टर उपलब्ध हैं। प्लेयर्स इवेंट के जरिए फ्री में कैरेक्टर पा सकते हैं। लिंक सिस्टम के आने से गेमर्स के लिए फ्री कैरेक्टर पाना और भी आसान हो गया है। इस आर्टिकल में हम फ्री कैरेक्टर पाने का तरीका बताने वाले हैं। आइये, जानते हैं। Also Read - Free Fire MAX में आया सुनहरा मौका, फ्री मिल रहा Hoot पेट और इसकी स्किन
Free Fire MAX New Link System
Free Fire MAX के कैरेक्टर पैनल के जरिए सीधा नए लिंक सिस्टम तक पहुंच सकते हैं। प्लेयर्स को आगे बढ़ने से पहले सिलेक्ट करना होगा कि वे कौन सा कैरेक्टर पाना चाहते हैं। ध्यान रखें कि वे एक बार में केवल एक कैरेक्टर ही सिलेक्ट कर सकते हैं और 1 दिन के बाद वे उसे बदल सकते हैं। Also Read - Free Fire MAX Redeem Code for Today 10 August 2022: तुंरत रिडीम करें फ्री फायर मैक्स के ये कोड, मिल रहे बंडल और ग्लू वॉल स्किन
कैरेक्टर सिलेक्ट करने के बाद मैचों में शामिल होकर या गोल्ड का यूज करके लिंक प्रोसेस को पूरा करना होगा। प्रोसेस पूरा हो जाने के बाद प्लेयर्स कैरेक्टर को फ्री में पा सकते हैं। लिंक सिस्टम के माध्यम से फ्री में कैरेक्टर पाने के लिए गेमर्स को नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करने होंगे।
ऐसे पाएं फ्री कैरेक्टर
- सबसे पहले अपने डिवाइस में Garena Free Fire MAX ओपन करें। उसके बाद साइन इन कर लें।
- अब कैरेक्टर सेक्शन ओपन करें। इसके लिए आपको स्क्रीन पर राइट साइड में ऑप्शन मिलेगा।
- इसके बाद प्लेयर्स को सबसे ऊपर आ रहे लिंक ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- स्क्रीन पर एक नया इंटरफेस ओपन होकर आ जाएगा। यहां एक डायलॉग बॉक्स खुलकर आ जाएगा। वहां कन्फर्मेशन दें।
- अब लिंक प्रोसेस के लिए प्लेयर गोल्ड एक्सचेंज करते हुए मैच खेल सकते हैं। अगर वे कैरेक्टर बदलना चाहते हैं तो उन्हें 24 घंटे का इंतजार करना होगा। इसके बाद वे कैरेक्टर बदल पाएंगे।
फ्री कैरेक्टर पाने का यह अच्छा मौका है। कैरेक्टर न सिर्फ गेम को मजेदार बनाते हैं। बल्कि उनकी एबिलिटी गेम जीतने भी मदद करती है। इस बात का ध्यान रखें और इस मौके को हाथ से न जाने दें।