Free Fire MAX OB34 Update रिलीज हो चुका है। इस अपडेट का इंतजार यूजर्स पिछले काफी वक्त से कर रहे थे। अब आखिरकार यह अपडेट रिलीज हो गया है। इसकी वजह से Free Fire MAX का सर्वर भी डाउन हुआ था। मेनटेनेंस वर्क के बाद अब गेम का सर्वर भी लाइव हो चुका है और यह चल भी रहा है। Also Read - Free Fire MAX में नई गन स्किन Platinum Divinity MP5 पाने का शानदार मौका, जानें कैसे
Free Fire MAX OB34 Update के साथ ना सिर्फ नए फीचर्स को जोड़ा जा रहा है, बल्कि कुछ एक्सक्लूसिव आइटम्स को रिवॉर्ड्स के तौर पर भी दिया जाएगा। इन आइटम्स में गन स्किन्स, वाउचर्स, एक मैजिक क्यूब समेत बहुत सारी चीजें शामिल हैं, लेकिन इन सभी के लिए गेमर्स को शेड्यूल्ड मेनटेनेंस टाइम के खत्म होने का इंतजार करना पड़ेगा। Also Read - Garena Free Fire MAX redeem codes for 6 July 2022: आज फ्री में क्लेम करें Diamonds, Emotes और Vouchers
फ्री फायर मैक्स में आज आएगा लेटेस्ट अपडेट
आपको बता दें कि फ्री फायर मैक्स में आने वाला यह अपडेट इस साल का सबसे बड़ा अपडेट है क्योंकि इस अपडेट के साथ गेमर्स को बहुत सारे नए फीचर्स और आइटम्स को मिलेंगे ही, साथ में 13 कैरेक्टर्स की एबिलीटी और 12 गन्स की एट्रीब्यूट्स को भी मोडीफाई किया जाएगा। Also Read - Free Fire MAX के ऐसे 5 कैरेक्टर, जिनकी पैसिव एबिलिटी है बेस्ट
प्लेयर्स इन पैच अपडेट को अपने एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस में क्रमश: Google Play Store और एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि फिलहाल यूजर्स को मेनटेनेंस टाइम के खत्म होने का इंतजार करना पड़ेगा। आइए हम आपको बताते हैं कि इस गेम के लेटेस्ट अपडेट के रिलीज होने के बाद यूजर्स को एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस में इस गेम को कैसे डाउनलोड करना है।
एंड्रॉयड डिवाइस के लिए
स्टेप 1 – सबसे पहले प्लेयर्स को गूगल प्ले स्टोर खोलना होगा।
स्टेप 2 – उसके बाद उन्हें सर्च बॉक्स में Free Fire MAX टाइप करना होगा और उसके बाद बहुत सारे रिजल्ट्स उनके सामने आ जाएंगे। यूजर्स को वेरिफाई ऐप हो, उसी को क्लिक करना है। यूजर्स हमारे इस लिंक को क्लिक करके भी सीधा गूगल प्ले स्टोर के उसी पेज पर जा सकते हैं।
स्टेप 3 – आखिरकार, उन्हें अपडेट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और फिर OB34 का नया गेम वर्जन डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा। यह कुछ ही मिनटों में आपके डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगा।
आईओएस डिवाइस के लिए
स्टेप 1 – इस अपडेट को मैनुअली डाउनलोड करने के लिए प्लेयर्स को पहले अपने आईओएस डिवाइस में एप्पल ऐप स्टोर खोलना होगा।
स्टेप 2 – उसके बाद गेमर्स को अपने स्क्रीन के टॉप पर दिखने वाले प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 3 – उसके बाद यूजर्स नीचे की तरफ स्क्रीन को स्क्रॉल करके पेडिंग अपडेट्स को ढूंढ सकते हैं। उसके बाद यूजर्स को वहीं Free Fire MAX के सामने दिख रहे अपडेट ऑप्शन को क्लिक करना होगा।