Free Fire Max OB34 Update का इंतजार गेमर्स बेसब्री से कर रहे हैं। इस अपडेट का ऐलान भी कंपनी ने कर दिया है। यह 25 मई को लाइव किया जाएगा लेकिन इसका एडवांस सर्वर कुछ दिनों पहले ही लाइव कर दिया गया है। एडवांस सर्वर के जरिए यूजर्स इस गेम को नए अपडेट के साथ खेलकर एक्पीरियंस कर रहे हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि इस गेम में नए अपडेट के बाद आने वाले पांच मेन फीचर्स कौन-कौन से होंगे। Also Read - Free Fire MAX में आज मिलेगा फ्री Yeti Buddy Backpack, ऐसे करें क्लेम
Mystery character
- एबिलिटी – सेंस शॉकवेव (एक्टिव)
- कूलडाउन – 140 सेकंड्स
यह Free Fire MAX का एक नया मिस्ट्री कैरेक्टर है, जिसके पास एक्टिव एबिलिटी है और उसका नाम Senses Shockwave है। इसका पता भी एडवांस सर्वर से ही चला था। Also Read - Free Fire MAX एलीट पास S50 प्री-ऑर्डर हुए शुरू, मिलेगा फ्री लेजेंडरी लूट बॉक्स
Finn – New pet
फ्री फायर मैक्स में आने वाले इस नए अपडेट के जरिए एक नया पेट भी इस गेम में आने वाला है। इस पेट का नाम Finn है। इस पेट का मुंह शार्क मछली जैसा है। Finn की स्किल का नाम Dash Splash है। Also Read - Garena Free Fire MAX redeem codes for 28 June 2022: इस तरह फ्री में क्लेम करें gloo wall और लीजेंड्री वाउचर्स
Chrono’s potential buff
फ्री फायर मैक्स में आने वाले नए अपडेट से गेमर्स को नए एडजस्टमेंट्स आने की उम्मीद है। इन स्किल्स एडजस्टमेंट्स को एडवांस सर्वर में देखा गया है। इनसे Skyler, Alok, A124 जैसे कैरेक्टर्स के बैलेंस को बदला जा सकता है। इनमें से क्रोनो का एडजस्टमेंट काफी खास है।
M24 – New Sniper
डेवलपर्स ने इस नए अपडेट के जरिए फ्री फायर मैक्स में एक नया स्नाइपर भी एड किया है। इस स्नाइपर का नाम M24 है। यह स्नाइपर लॉन्ग रेंज के लिए एक अच्छा और घातक हथियार साबित हो सकता है।
Bomb Squad 5v5 – Ranked
Bomb Squad 5v5 के लिए रैंक्ड वेरिएंट को भी एड किया गया है। इस मोड को सबसे पहले OB20 update में पेश किया गया था। रैंक्ड मोड में 2 मैप्स होते हैं, El Pastelo और Stonescape.
ये पांच खास चीजें हैं, जो फ्री फायर मैक्स में OB34 Update आने के बाद आ सकते हैं। हालांकि ऐसा हो सकता है कि नया अपडेट आने के बाद ये पांच फीचर्स नए गेम में ना आए।