Free Fire MAX में OB34 अपडेट आने में बस कुछ ही दिन बचे हैं। 25 मई को गेम का नया पैच रिलीज किया जाएगा, जिसके साथ गेमर्स को ढेरों नए फीचर्स और इन-गेम इवेंट मिलेंगे। गेम डेवलपर ने इंडिया सर्वर के लिए अपडेट टाइमिंग बताते हुए गेम में आने वाले कई बदलाव के बारे में बताया, जिनमें दो नए वेपन भी शामिल हैं। Also Read - Garena Free Fire MAX Redeem Code 9 June 2022: आज फ्री में क्लेम करें Bundles और Skins
Garena ने बताया कि Free Fire MAX OB34 अपडेट के साथ गेम में एक नई असॉल्ट राइफल (AR)— G36 और एक नई स्नाइपर राइफल (SR)— M24 जोड़ी जाएगी। इन दोनों नए वेपन के साथ गेम में पहले से मौजूद गंस के स्टैट में भी बदलाव किए जाएंगे। इसके साथ ही M500 गन के ऐनिमेशन को भी बदला जाएगा, ताकि यह पहले से बेहतर लगे। Also Read - Free Fire MAX OB34 Update के बाद अब ये कैरेक्टर हैं Chrono से अधिक पावरफुल, गेम को बनाएंगे मजेदार
Free Fire MAX: OB34 अपडेट के नए वेपन
G36 – AR गन में क्या होगा खास
Free Fire MAX के नए OB34 वर्जन में एक नई AR गन G36 मिलेगी। इस बैटल रोयाल मोबाइल गेम में सबसे ज्यादा पॉपुलर वेपन असॉल्ट राइफल ही है, इसलिए AR कैटेगरी में एक नई गन का शामिल होंग, गेमर्स को जरूर खुश करेगा। Also Read - Garena Free Fire MAX Redeem Code 8 June 2022: आज फ्री में क्लेम करें कॉस्ट्यूम्स और Emotes
इस गन में दो फायरिंग मोड मिलेंगे। एक राइफल मोड होगा और दूसरा SMG मोड होगा। मिड-रेंज फाइट में प्लेयर के लिए इस गन को राइफल मोड में इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा और क्लोज रेंज फाइट में SMG मोड बेहतर काम करेगा। प्लेयर्स एक बटन की मदद से दोनों मोड के बीच स्विच कर सकते हैं। इसके स्टैट इस तरह हैं:
- डैमेज: 57
- रेट ऑफ फायर: 61
- रेंज: 76
- रीलोड स्पीड: 48
- मैगजीन: 30
- ऐक्युरेसी: 55
- मूवमेंट स्पीड: 74
- आर्मर पेनेट्रेशन: 0
M24 – स्नाइपर राइफल में क्या होगा खास
Free Fire MAX के नए वर्जन में एक नई स्नाइपर राइफल भी मिलेगी। इस गन को BGMI या PUBG Mobile खेलने वाले प्लेयर्स बहुत अच्छे से पहचानते हैं। यह एक लाइट स्नाइपर राइफल है, जिसके साथ मूवमेंट स्पीड तेज रहती है।
Kar98K के मुकाबले, इसका फायरिंग रेट भी तेज है। गेम में मौजूद बाकी स्नाइपर राइफल की तरह M24 भी दूर से एनिमी का खात्मा करने में मदद करेगी। इस गन के स्टैट से अभी पर्दा नहीं उठा है। ऐसा भी मुमकिन है कि इसकी परफॉर्मेंस BGMI से कुछ अलग होगी।