Free Fire MAX में OB35 Update की चर्चाएं काफी जोरों-शोरों से हो रही है। पिछले कई हफ्तों से गेमर्स को इस नए अपडेट का इंतजार है। वहीं गरेना ने कुछ दिन पहले इस अपडेट का एडवांस सर्वर रिलीज किया था, जिसे कुछ चुनिंदा गेमर्स ने खेला और डेवलपर्स को फीड बैक भी दिया है। Also Read - Free Fire MAX में M4A1 गन इस्तेमाल करने पर मिलेगा फ्री Incubator Voucher और Cube Fragment
इस अपडेट का इंतजार पिछले कई महीनों से किया जा रहा था, लेकिन अभी तक कंफर्म नहीं हुआ था कि यह अपडेट कब रिलीज किया जाएगा। अब आखिरकार कंपनी ने एक ऐलान किया है कि फ्री फायर मैक्स में OB35 Update आज से तीन दिन बाद यानी 20 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। Also Read - Free Fire MAX में आया सुनहरा मौका, फ्री मिल रहा Hoot पेट और इसकी स्किन
सर्वर डाउन होने का टाइम
आइए हम आपको बताते हैं कि इस अपडेट का सर्वर टाइम कितना होगा और कब से कब तक होगा। हालांकि अभी तक कंपनी ने मेंटनेंस टाइम और सर्वर डाउन होने के टाइम के बारे में जानकारी नहीं दी है। Also Read - Free Fire MAX Redeem Code for Today 10 August 2022: तुंरत रिडीम करें फ्री फायर मैक्स के ये कोड, मिल रहे बंडल और ग्लू वॉल स्किन
रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्री फायर मैक्स में यह नया अपडेट भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच में आ सकता है। अब जैसा कि सभी गेमर्स जानते हैं कि फ्री फायर मैक्स में कोई भी नया अपडेट आने से पहले और आने के बाद यूजर्स को बहुत सारे रिवॉर्ड्स मिलते हैं।
इवेंट में मिलेंगे ये रिवॉर्ड
पहले दिन लॉग इन करने पर प्लेयर्स को रिवॉर्ड के तौर पर 2x Weapon Royale Voucher (एक्सपायर डेट- 31 अगस्त, 2022), 2x Diamond Royale Voucher (एक्सपायर डेट- 31 August, 2022) और 2x Pet Food मिलेंगे। इसके अलावा पहले दिन लॉग इन करने पर प्लेयर्स 150x Universal Fragment भी पा सकते हैं।
प्लेयर्स को अपडेट के बाद एक दिन के लिए साइन इन करना होगा। उन्हें इस मौके को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए, क्योंकि वे बिना इन-गेम करेंसी यानी डायमंड खर्च किए आइटम पा सकते हैं।
कैसे पाएं रिवॉर्ड?
- प्लेयर्स को रिवॉर्ड पाने के लिए सबसे पहले अपने फ्री फायर मैक्स को अपडेट करना होगा।
- इसके बाद अपने अकाउंट से साइन इन करें। फिर राइट साइड में आ रहे कैलेंडर के आइकन पर क्लिक करें।
- अब इवेंट सेक्शन में जाएं। यहां Update and Login Reward पर क्लिक करें।
- इसके बाद रिवॉर्ड के सामने दी गई क्लेम बटन पर क्लिक कर दें।
- बता दें कि रिवॉर्ड में मिलने वाले वाउचर को 31 अगस्त तक यूज कर लें। उसके बाद वे एक्सपायर हो जाएंगे।