Free Fire MAX में नया OB35 अपडेट आ चुका है। गेम के इस वर्जन में ढेरों नए फीचर्स और एलीमेंट जुड़ना बाकी हैं, जिनकी डिटेल अब आ चुकी हैं। गरेना ने अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी है कि यह 20 अगस्त को गेम में एक नया मैप Nexterra पेश करेगा। Also Read - Free Fire MAX में Moony पेट स्किन जीतने का आखिरी मौका, जानें तरीका
गेम डेवलपर ने कहा कि इस नए मैप में बहुत सारे रीजन मिलेंगे, जो प्लेयर्स को एक बेहतर और अलग तरह का बैटल एक्सपीरियंस देंगे। इस नए मैप के साथ गेम में एक नया मोड Free for All भी जोड़ा जाएगा, जो El Pastelo पर खेला जाएगा। Free Fire MAX ने अभी नए मैप Nexterra के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन इसके बारे में पूरी जानकारी लीक हो चुकी है। आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं। Also Read - Free Fire MAX Redeem Code today 17 August 2022: फ्री फायर मैक्स में आज क्लेम करें Pets और अन्य रिवॉर्ड
Free Fire MAX: Nexterra मैप में क्या होगा खास
टिप्सटर Freefiremania ने गेम के नए मैप Nexterra के बारे में जानकारी दी है। इसके मुताबिक, Nexterra में कई सारे नए फीचर्स जोड़े जाएंगे, जो प्लेयर्स को अपना क्लासिक गेम-प्ले स्टाइल बदलने को मजबूर करेंगे। यहां पर प्लेयर्स को एंटी-ग्रैविटी जोन वाली लोकेशन मिलेगी, जहां पर प्लेयर्स बहुत ऊंचा कूद सकेंगे और हवा में लड़ाई कर पाएंगे। Also Read - Free Fire MAX में फिर आई Emote Party, मिलेंगे एक से बढ़कर एक लेजेंडरी इमोट
Nexterra मैप में प्लेयर्स को मैजिक पोर्टल भी मिलेंगे, जो इन्हें एक जगह से दूसरी जगह तक टेलीपोर्ट करेंगे। यह मैप के चुनिंदा जगह पर मौजूद होगा और इसे गेम-प्ले में शामिल करके प्लेयर्स अपने खेल को बेहतर कर पाएंगे।
Free Fire MAX का यह नया गेम की 5वीं ऐनवर्सरी सेलब्रेशन का हिस्सा होगा। इस जश्न के तहत प्लेयर्स को आने वाले दिनों में ढेरों नए इवेंट्स मिलेंगे, जिनमें हिस्सा लेकर ये फ्री रिवॉर्ड हासिल कर पाएंगे। इसी दौरान गेम में जस्टिन बीबर पर आधारित एक नया कैरेक्टर J.Biebs भी जोड़ा जाएगा।
गेम के सेलब्रेशन के दौरान यहां पर एक इन-गेम कॉन्सर्ट भी जोड़ा जाएगा। 5 अगस्त से लेकर 13 सितंबर तक आप 5वीं ऐनवर्सरी सेलब्रेशन इवेंट में हिस्सा ले पाएंगे और ढेरों इनाम हासिल कर सकते हैं।