Free Fire MAX में आज, 20 जुलाई 2022 को नया OB35 अपडेट आ गया है। इस नए वर्जन में प्लेयर्स को गेम का नए लुक मिलेगा, जिसमें एक नई लॉबी, नया फॉन्ट, नए आइकन और Free Fire MAX का नया लोगो शामिल होगा। गेम के नए वर्जन में नए फीचर्स और नए कैरेक्टर के साथ एक नया वेपन भी मिलेगा। Also Read - Free Fire MAX Redeem Code for Today 20 July 2022: आज फ्री में पा सकते हैं इमोट और पेट, जानें ढेरों रिडीम कोड
Free Fire MAX OB35 अपडेट गूगल प्ले स्टोर पर लाइव हो गया है। मगर आप अभी गेम को नहीं खेल सकते हैं। फ्री फायर मैक्स का सर्वर अभी मेंटेनेंस के लिए बंद है। आइए जानते हैं आप कब से गेम के नए वर्जन को खेल पाएंगे। Also Read - Free Fire MAX में खत्म हो रहे ये इवेंट, Digital Disco Hair जैसे रिवॉर्ड पाने का आखिरी मौका
Free Fire MAX सर्वर मेंटेनेंस टाइम
Free Fire MAX का सर्वर मेंटेनेंस टाइम 20 जुलाई को सुबह 10 बजे से शुरू हुआ है। मेंटेनेंस पीरियड शाम 5:40 बजे खत्म होगा। इसका मतलब है कि आप आज, 20 जुलाई को 5:40pm के बाद गेम को खेल पाएंगे। Garena Free Fire ने इसकी जानकारी अपने आधिकारिक फेसबुक चैनल के जरिए दी है। इस पोस्ट को आप नीचे देख सकते हैं: Also Read - Free Fire MAX में Kenta का लेजेंडरी कैरेक्टर बंडल जीतने का मौका, ऐसे मिलेगा फ्री
Free Fire MAX OB35 अपडेट में ढेरों नए फीचर्स और बदलाव आएंगे, जिनमें एक नया मैप भी शामिल होगा। यहां पर Magic Portals के साथ एंटी-ग्रैविटी जोन्स जैसे एलीमेंट मिलेंगे।
गेम के नए वर्जन में एक नया वेपन PP-19 Bizon भी मिलेगा। इस गन का डैमेज बहुत ज्यादा होगा और यह क्लोज रेंज पर सबसे बढ़िया काम करेगी। Free Fire MAX के नए अपडेट के साथ ही गेम के UI में बहुत सारे बदलाव देखने को मिलेंगे। गेम में नई लॉबी समेत नए आइकन, नया लोगो, नए एनिमेशन और नया स्टोर देखने को मिलेगा।
Free Fire MAX OB35 अपडेट के साथ गेम में मौजूद वेपन के स्टैट में बदलाव किए जाएंगे। नए वर्जन में G36, M24, FAMAS-III, SCAR, M14-III और UMP को बेहतर बनाया जाएगा। M1887 की रेंज और फायरिंग रेट बढ़ाई जाएगी लेकिन इसके डैमेज को कम किया जाएगा।
नए OB35 अपडेट में एक नई फीमेल कैरेक्टर भी जोड़ी जाएगी। इस कैरेक्टर की डिजाइन के साथ इसकी एबिलिटी के बारे में भी जानकारी आ चुकी है। इसकी स्पेशल स्किल का नाम Wall Brawl है, जो ग्लू वाल को फेल कर सकती है। यह एबिलिटी Gloo Wall के पीछे छिपे हुए एनिमी को मार्क कर सकती है और डैमेज भी दे सकती है।