Free Fire MAX खेलने वाले गेमर्स हमेशा किसी ना किसी नए इवेंट के इंतजार में रहते हैं। इवेंट्स के जरिए गेमर्स को नए-नए रिवॉर्ड्स मिलते रहते हैं। गरेना भी अपने यूजर्स को इस गेम के प्रति लगाव बनाए रखने के लिए आकर्षित इवेंट्स पेश करता रहता है। इसके जरिए गेमर्स बिना एक भी रुपया खर्च किए कई इन-गेम आइटम्स को पा सकते हैं और उसके बाद वो गेमिंग में बढ़िया प्रदर्शन कर सकते हैं। Also Read - Free Fire MAX में आधी कीमत में मिल रहे रूम कार्ड, सीमित समय के लिए है ऑफर
“Rampage United” थीम इवेंट को कुछ दिन पहले इस गेम में शामिल किया गया है। इस इवेंट में यूजर्स को अलग-अलग तरह के कुछ टास्क दिए जाते हैं, जिन्हें पूरा करने के बाद उन्हें कई आइटम्स रिवॉर्ड्स के तौर पर बिल्कुल मुफ्त मिल रहे हैं। इस थीम में एक इवेंट का नाम Play and Win है। Also Read - Free Fire MAX में अगले एक महीने तक ऐसे पाएं 4 शानदार बंडल्स, बिल्कुल आसान है तरीका
Play & Win Event
इसके नाम से ही साफ लग रहा होगा कि इसमें यूजर्स को गेम खेलना है और फिर जीत कर रिवॉर्ड पाना है। इस इवेंट के जरिए यूजर्स को Night Blade skin और incubator vouchers मुफ्त मिलेंगे। आइए हम आपको इस इवेंट के जरिए इन दोनों आइटम्स को मुफ्त पाने का तरीका बताते हैं। Also Read - Free Fire MAX Redeem Code 12 August 2022: फ्री में पाएं धांसू कैरेक्टर और लीजेंड्री वाउचर्स, जानें क्लेम करने का तरीका
फ्री फायर मैक्स में Play and Win इवेंट की शुरुआत 25 जून यानी आज से होगी और 26 जून यानी कल तक जारी रहेगी। इस इवेंट में आपको गेम खेलना है और रिवॉर्ड जीतना है। आइए हम आपको बताते हैं कि कितने मैच खेलने पर कौनसे रिवॉर्ड्स मिलेंगे।
मैच खेलें, रिवॉर्ड्स जीतें
- 5 मैच खेलने पर Night Blade (skin) मिलेगा।
- 60 मिनट खेलने पर 50x Rampage Book Token मिलेगा।
- 100 मिनट खेलने पर 2x Incubator vouchers मिलेगा।
आज इस इवेंट का पहला दिन है और यूजर्स को आज का दिन खत्म होने से पहले इतने मैच खेलने होंगे। उसके बाद यूजर्स को रिवॉर्ड्स पाने की अगली प्रक्रियाओं को भी पूरा करना होगा।
How to claim the rewards
इवेंट का टास्क कंप्लीट होने के बाद यूजर्स को Night Blade skin और incubator vouchers क्लेम करना होगा और उसके लिए नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा:
स्टेप 1: टास्क पूरा होने के बाद गेमर्स को फ्री फायर मैक्स की मेन लॉबी स्क्रीन में जाना होगा और उसके बाद कैलेंडर के आइकन पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 2: उसके बाद यूजर्स को ‘Ramage United’ सेक्शन में जाना होगा और फिर स्क्रॉल डाउन करके ‘Play and Win’ event को ढूंढना होगा।
स्टेप 3: आखिरकार, अलग-अलग रिवॉर्ड्स के बगल में Claim बटन का ऑप्शन होगा, जिसे यूजर्स को क्लिक करना होगा।
उसके बाद प्लेयर्स incubator vouchers को Luck Royale में यूज करके स्पेशल AUG कलेक्शन के लिए टोकल कलेक्ट कर सकते हैं। इसी बीच प्लेयर्स फ्री फायर मैक्स के ‘Weaponry’ सेक्शन में जाकर Night Blade skin को पा सकते हैं।