Free Fire MAX में आमतौर पर हमेशा कोई ना कोई नया इवेंट चल रहा होता है, जिससे यूजर्स के पास कई नए रिवॉर्ड्स जीतने का मौका मिलता है। हालांकि इस हफ्ते यानी जून 2022 के दूसरे हफ्ते में यूजर्स के पास कुछ ज्यादा ही रिवॉर्ड्स जीतने के मौके हैं। आइए हम आपको इन सभी रिवॉर्ड्स के बारे में बारे में बताते हैं। Also Read - Free Fire MAX Redeem Code 11 June 2022: आज के रिडीम कोड में डायमंड समेत मिल रहे वाउचर
Bomb Squad Rank Challenge
Free Fire MAX का यह इवेंट 14 जून को खत्म होगा और प्लेयर्स नीचे दिए गए मिशन्स को कंप्लीट करके निम्मलिखित रिवॉर्ड्स जीत सकते हैं: Also Read - Free Fire MAX में नए गेमर्स के लिए स्पेशल टिप्स, लास्ट तक जिंदा रहने के लिए अपनाएं ये 5 ट्रिक्स
पांच C4 टोकन्स और एक मास्टर ऑफ माइंड्स Weapon Loot Crate पाने के लिए 2 Bomb Squad Rank Mode मैच जीतने होंगे। Also Read - Free Fire MAX में इस महीने मिल रहे इमोट और बंडल समेत कई आइटम, कई तरीकों से पा सकते हैं आप
दस C4 टोकन्स और एक मास्टर ऑफ माइंड्स Weapon Loot Crate पाने के लिए 6 Bomb Squad Mode मैच जीतने होंगे।
दो टाइम ट्रैवलर Weapon Loot Crates जीतने के लिए 9 Bomb Squad Mode मैच जीतने होंगे।
Bomb Squad Rank Defeat Challenge
यह भी एक मिशन बेस्ड इवेंट है, जिसके जरिए गेमर्स फ्री फायर मैक्स में रिवॉर्ड्स जीत सकते हैं। बॉम्ब स्क्वॉड रैंक डिफीट चैलेंज 17 जून 2022 को खत्म होगा।
Login Reward
इस लॉगिन इवेंट के जरिए प्लेयर्स को आज यानी 11 जून को सिर्फ फ्री फायर मैक्स में लॉगिन करना है और उन्हें दो Incubator Vouchers क्लेम करने का मौका मिलेगा। ये दोनों वाउचर्स 30 जून 2022 को एक्सपायर हो जाएंगे।
Playtime Rewards
5V5 Bomb Squad Ranked Mode में गेमर्स ने कितनी देर तक गेम खेला है, इस आधार पर गेमर्स को प्लेटाइम रिवॉर्ड्स दिए जाएंगे।
- 30 मिनट तक खेलने पर दो M1014 Underground Howl Loot Crates मिलेंगे।
- 60 मिनट तक खेलने पर Bomb Squad Choice Crate मिलेगा।
Exchange Store
इसके लिए प्लेयर्स को पहले बॉम्ब स्क्वॉड, Battle Royale, क्लैश स्क्वॉड, लोन वोल्फ मोड्स और बाकी अन्य इवेंट्स में गेम खेलकर C4 टोकन्स क्लेक्ट करना होगा। जब गेमर्स के पर्याप्त टोकन्स हो जाएंगे तो फिर नीचे दिए गए रिवॉर्ड्स से अपने टोकन को एक्सचेंज कर पाएंगे।
- 30 C4 टोकन्स के बदले Squad Spirit
- 10 C4 टोकन्स के बदले टाइम ट्रैवलर्स वेपन लूट क्रेट
- 10 C4 टोकन्स के बदले 30 जून 2022 तक एक्सपायर होने वाला वेपन रॉयल वाउचर्स
- 3 C4 टोकन्स के बदले Random Loadout Loot Crate