Free Fire MAX Season 45 शुरू हो गया है। नए सीजन के साथ गेम में नया Elite Pass भी आया है, जिसकी मदद से प्लेयर्स गेम में प्रोग्रेस करने के साथ एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड भी जीत सकते हैं। इनमें कैरेक्टर बंडल से लेकर गन स्किन, लूट बॉक्स, बैकपैक और ढेरों दूसरे इनाम शामिल होते हैं। Also Read - Free Fire MAX में आज फ्री मिलेगी Shani कैरेक्टर, जीतने के लिए करना होगा यह काम
Elite Pass को पाने के लिए आपको डायमंड खर्च करने पड़ते हैं। मगर जो प्लेयर्स गेम में पैसे नहीं खर्च करना चाहते हैं, उनके लिए फ्री फायर में Free Pass होता है। इस पास में भी प्रोग्रेस करने पर रिवॉर्ड मिलते हैं, लेकिन इनकी तादाद Elite Pass के रिवॉर्ड की तुलना में लगभग नदारद होती है। Also Read - Free Fire MAX में आज मिलेगा फ्री Craftland Room Card, करना होगा यह छोटा सा काम
Free Fire MAX Season 45: Elite Pass
Free Fire MAX Season 45 की शुरुआत आज, यानी 1 मार्च से हुई है। इस सीजन का नाम Copper Prodigies है। इसके साथ ही गेम में नया Elite Pass भी आया है, जो आपको इस थीम से जुड़े इनाम और कैरेक्टर बंडल जीतने का मौका देता है। Also Read - Free Fire MAX में शुरू हुआ 100% Bonus Top Up event, जानें ढेरों फ्री डायमंड्स पाने का सबसे आसान तरीका
हमेशा की तरह इस बार भी Elite Pass की कीमत 499 डायमंड है और Elite Bundle की कीमत 999 डायमंड है। जिन प्लेयर्स ने इस सीजन के Elite Pass को प्री-ऑर्डर किया था, उन्हें गेम डेवलपर ने फ्री Chimney Engine Loot Box दिया है।
जैसा कि हमने बताया, Free Fire MAX Season 45 Elite Pass में इस बार Copper Prodigies थीम से जुड़े इनाम मिलेंगे। इस बार पास में नीचे लिखे हुए एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड शामिल हैं:
- Motor Bike – Copper Light
- UMP – Copper Light
- Gear Engineer Jacket
- Bronzed Owl avatar
- USP – Copper Light
- Mech Bunny Skyboard
- Bronzed Owl banner
- Grenade – Gas Blast
- Machine Dolly Avatar
- Genius Skull Loot Box
- Smart Bunny Backpack
- Mechanician Brass Bundle
Garena Free Fire भारत में बैन हो चुका है। फिलहाल यह प्लेयर्स के फोन में चल रहा है, लेकिन यह कभी भी बंद हो सकता है। ऐसे में भारतीय प्लेयर्स के लिए Elite Pass में पैसे खर्च करना सही नहीं रहेगा।