Free Fire MAX खेलने वाले यूजर्स के लिए गेम में बंडल्स का बड़ा महत्व होता है। बंडल्स को दूसरे शब्दों में कॉस्ट्यूम्स और आउटफिट्स भी कहते हैं। फ्री फायर मैक्स में कैरेक्टर्स मैच के दौरान मैप पर उतरते हैं और आखिर तक जिंदा रहने की कोशिश करते हैं। वही, कैरेक्टर्स अलग-अलग कॉस्ट्यूम्स पहनकर मैप पर जाते हैं तो उन्हें कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स होते हैं। Also Read - Free Fire MAX के Clash Squad Mode में खेलने वाले प्लेयर्स इन कैरेक्टर का करें यूज, दिलाएंगे धमाकेदार जीत
कॉस्ट्यूम्स यानी बंडल्स अलग-अलग तरह के होते हैं। बंडल्स जितने ज्यादा मजबूत होते हैं, कैरेक्टर्स को दुश्मनों के वार से बचने में उतनी ही ज्यादा मदद मिलती है। आइए हम आपको इस आर्टिकल में जुलाई 2022 तक और OB35 Update से पहले तक मिलने वाले फ्री फायर मैक्स के बेस्ट बंडल्स के बारे में बताते हैं। Also Read - Free Fire MAX में 'आग और पानी' की टक्कर, प्लेयर्स को मिलेंगे लेजेंडरी कैरेक्टर बंडल
Golden Sunrise
गेमर्स इस शानदार बंडल को फ्री फायर मैक्स के बंडन सेक्शन से 899 डायमंड्स खर्च करके खरीद सकते हैं। इस बंडल का डिजाइन काफी आकर्षित होता है। यह देखने में ही इतना अच्छा लगता है कि आप इसे तुरंत खरीदकर अपने कैरेक्टर पर यूज करना चाहेंगे। Also Read - Garena Free Fire MAX redeem codes for July 28, 2022: आज फ्री में मिलेंगे diamonds, bundles और gun skins, जानें कैसे करें क्लेम
- गोल्डन सनराइज (हेड)
- गोल्डन सनराइज (फेसपेंट)
- गोल्डन सनराइज (टॉप)
- गोल्डन सनराइज (बॉटम)
- गोल्डन सनराइज (शूज)
Soulless Executioner
हमारी इस लिस्ट में दूसरा कॉस्ट्यूम भी काफी शानदार है। इस कॉस्ट्यूम का यूज करना भी किसी भी गेमर के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। मैजिक क्यूब बंडल्स बहुत सारे गेमर्स को पसंद आते हैं और Soulless Executioner मैजिक क्यूब बंडल्स में से ही एक बंडल है, जिसे आप जुलाई 2022 में अपने नाम कर सकते हैं। इसे एक मैजिक क्यूब का यूज करके पाया जा सकता है। इस बंडल में मिलने वाले आइटम्स:
- सोललेस एक्जीक्यूशनर (हेड)
- सोललेस एक्जीक्यूशनर (मास्क)
- सोललेस एक्जीक्यूशनर (टॉप)
- सोललेस एक्ज़ीक्यूशनर (बॉटम)
- सोललेस एक्जीक्यूशनर (शूज)
The Operation Elite
इस लिस्ट में तीसरे बंडल का नाम द ऑपरेशन एलिट है। यह भी मैजिक क्यूब बंडल का ही एक बंडल है। इसे भी प्लेयर्स जुलाई में OB35 Update से ठीक पहले पा सकते हैं। इसे भी एक मैजिक क्यूब का यूज करके पाया जा सकता है। इसमें मिलने वाले आइटम्स की लिस्ट:
- ऑपरेशन एलिट (हेड)
- ऑपरेशन एलिट (मास्क)
- ऑपरेशन एलिट (टॉप)
- ऑपरेशन एलिट (बॉटम)
- ऑपरेशन एलिट (शूज)