Free Fire MAX में हाल ही में नया OB34 अपडेट आया है, जिसके साथ गेम में ढेरों नए फीचर्स जोड़े गए हैं। यहां पर एक Sniper Rifle – M24 भी आई है। इसके साथ ही गेम में पहले से मौजूद गंस के स्टैट में भी बदलाव किया गया है। इनमें SCAR, Groza, M14 और M4A1 जैसी Assault Rifle (AR) भी शामिल हैं। Also Read - Garena Free Fire MAX Redeem Codes 16 June 2022: आज फ्री में क्लेम करें Custom Room Cards और Emotes
शूटिंग गेम्स में Assault Rifles सबसे ज्यादा पॉपुलर होती हैं। ये मिड रेंज फाइट के लिए होती हैं, लेकिन इन्हें शॉर्ट रेंज और थोड़ा दूर से भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हम यहां पर डैमेज के आधार पर Free Fire MAX की टॉप 5 AR गंस के बारे में बता रहे हैं। Also Read - Free Fire MAX में चाहिए फ्री इनाम? आज पूरे करने होंगे कुछ आसान से मिशन
Free Fire MAX: Top 5 Assault Rifles (AR) with Damage
M14: Free Fire MAX की M14 Assault Rifle का डैमेज गेम में सबसे ज्यादा है। यह 75 डैमेज के साथ 43 फायर रेट सपोर्ट करती है। इसकी रेंज 83 है, जो गेम में मौजूद AR गंस में सबसे ज्यादा है। इस गन की रीलोड स्पीड 52 है, ऐक्युरेसी 57 है और मैगजीन 24 है। Also Read - Free Fire MAX में Azure Stormbringer और Frost Sabertooth बंडल समेत मिल रहे कई यूनिक आइटम, जानें कैसे पाएं
Prafal: इस Assault Rifle का डैमेज 69 है। यह गेम में दूसरी सबसे ज्यादा डैमेज वाली AR गन है। इसका फायर रेट 48 है और यह 64 रेंज सपोर्ट करती है। इस गन की रीलोड स्पीड 41 है, ऐक्युरेसी 39 है और मैगजीन 30 है।
AK: यह एक फैन फेवरेट AR गन है, जो फ्री फायर मैक्स समेत बहुत सारे शूटिंग गेम्स में मौजूद होती है। इसका डैमेज 61 है और यह 56 फायर रेट सपोर्ट करती है। इस गन की रेंज 72 है, रीलोड स्पीड 41 है, ऐक्युरेसी 41 है और मैगजीन कपैसिटी 30 है।
Groza: यह गन भी सबसे पॉपुलर वेपन्स में से एक है। इसका डैमेज भी AK की तरह 61 है और यह 58 फायर रेट सपोर्ट करती है। इस गन की रेंज 77 है, रीलोड स्पीड 48 है, ऐक्युरेसी 52 है और मैगजीन कपैसिटी 30 है।
AN94: Free Fire MAX की AN94 गन का डैमेज 60 है। यह 58 फायर रेट सपोर्ट करती है और इसकी रेंज 62 है। इस गन की रीलोड स्पीड 45 है, ऐक्युरेसी 48 है और मैगजीन कपैसिटी 30 है।