Free Fire MAX में बहुत तरह की गंस मौजूद हैं। पास की लड़ाई के लिए SMG, मिड-रेंज फाइट के लिए Assault Rifle और दूर से निशाना लगाने के लिए Sniper Rifle हैं। गेम की स्नाइपर राइफल अपने हाई डैमेज की वजह से वन-शॉट किल वेपन मानी जाती हैं, लेकिन इनके अलावा भी गेम में कुछ ऐसे वेपन हैं जो बस एक ही हिट में दुश्मन का काम खत्म कर सकते हैं। हम यहां पर ऐसे ही 5 वेपन के बारे में जानेंगे। Also Read - Free Fire MAX में वाउचर और बंडल समेत कई शानदार रिवॉर्ड पाने का मौका, जानें कैसे
Free Fire MAX: वन-शॉट किल वाले Top 5 Weapon
FF Knife: फ्री फायर का यह नाइफ पिस्टल स्लॉट में आता है। यह क्लोज रेंज में लीथल डैमेज दे सकता है। इसका डैमेज बहुत हाई है और यह आर्मर के खिलाफ बहुत अच्छे से काम करता है। इसके स्टैट नीचे लिखे हुए हैं: Also Read - 5 Ways to get free diamonds in Free Fire Max: फ्री फायर मैक्स में इन 5 तरीकों से फ्री में पाएं डायमंड्स, जानें
- डैमेज = 90
- रेट ऑफ फायर = 38
- रेंज = 53
- रीलोड स्पीड = 0
- मैगजीन = 3
- ऐक्युरेसी = 90
- मूवमेंट स्पीड = 84
- आर्मर पेनेट्रेशन = 100
M1873: यह गन भी Free Fire MAX के पिस्टल स्लॉट में आती है। इसका डैमेज बहुत तगड़ा है, लेकिन इसे बहुत करीब से ही इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी वजह इसकी लो ऐक्युरेसी और छोटी रेंज है। इसके स्टैट नीचे लिखे हुए हैं: Also Read - Garena Free Fire MAX Redeem Codes 21 June 2022: फ्री में मिलेंगे Gloo Walls और Pets, जानें कैसे करें क्लेम
- डैमेज = 94
- रेट ऑफ फायर = 35
- रेंज = 8
- रीलोड स्पीड = 41
- मैगजीन = 2
- ऐक्युरेसी = 10
- मूवमेंट स्पीड = 88
- आर्मर पेनेट्रेशन = 0
M1887: यह फ्री फायर की सबसे ज्यादा डैमेज करने वाली शॉट गन है। इस SG वेपन का डैमेज 100 है। इसकी फायरिंग रेंज में सामने वाला प्लेयर एक शॉट में ही खत्म किया जा सकता है। इसके स्टैट नीचे लिखे हुए हैं:
- डैमेज = 100
- रेट ऑफ फायर = 40
- रेंज = 14
- रीलोड स्पीड = 55
- मैगजीन = 2
- ऐक्युरेसी = 10
- मूवमेंट स्पीड = 79
- आर्मर पेनेट्रेशन = 28
M1014: Free Fire MAX की यह गन M1887 जैसी ही है, लेकिन इसकी मैगजीन कपैसिटी 2 की जगह 6 है। मगर, इसके बदले इस गन के बाकी के स्टैट में कमी कर दी गई है। फिर भी, यह वन-शॉट किल के लिए बढ़िया वेपन है। इसके स्टैट नीचे दिए हुए हैं:
- डैमेज = 94
- रेट ऑफ फायर = 39
- रेंज = 10
- रीलोड स्पीड = 31
- मैगजीन = 6
- ऐक्युरेसी = 10
- मूवमेंट स्पीड = 60
- आर्मर पेनेट्रेशन = 0
SPAS12: यह गन फ्री फायर की बैलेन्स्ड शॉट गन है। इसमें मैगजीन कपैसिटी 5 है और इसके बाकी के स्टैट भी अच्छे हैं। इसका डैमेज वन-शॉट किल के काफी है। इसके स्टैट नीचे दिए हुए हैं:
- डैमेज = 97
- रेट ऑफ फायर = 42
- रेंज = 14
- रीलोड स्पीड = 41
- मैगजीन = 5
- ऐक्युरेसी = 10
- मूवमेंट स्पीड = 60
- आर्मर पेनेट्रेशन = 0