Free Fire Max खेलने वाले प्लेयर्स के लिए इवेंट्स के काफी ज्यादा मायने होते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इवेंट्स के जरिए फ्री फायर खेलने वाले प्लेयर्स को बहुत सारे रिवॉर्ड्स मिलते हैं। गरेना अपने प्लेयर्स को आकर्षित करने के लिए समय-समय नए इवेंट्स पेश करते रहता है ताकि उन्हें बिना पैसे खर्च किए एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड्स मिलते रहें। Also Read - Free Fire MAX OB34 Update के बाद Clash Squad में हुए बड़े बदलाव, यहां देखें पूरी लिस्ट
गरेना ने एक बार फिर वैसे ही इवेंट की शुरुआत की है, जिसे Free Fire x BTS collaboration के नाम से जाना जा रहा है। इस कॉलेबरेशन के जरिए बहुत सारे इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे, जिसके जरिए यूजर्स के पास backpack skin, skyboard skin,और pet skin, जैसे कई धांसू रिवॉर्ड्स पाने का भरपूर मौका होगा। आइए हम आपको हरेक इवेंट का शेड्यूल बताते हैं। Also Read - Free Fire MAX के 13 कैरेक्टर में हुआ बदलाव, जानें अब किसकी स्किल है सबसे ताकतवर
Backpack Skin
Weekend Playtime event में यूजर्स backpack skin को पा सकते हैं। इस इवेंट की ज्यादा डिटेल्स तो अभी तक जारी नहीं की गई है लेकिन इसकी शुरुआत 9 अप्रैल से होगी और यूजर्स 16 अप्रैल तक रिवॉर्ड्स पा सकते हैं। आपको बता दें कि भारत में फ्री फायर बैन हो चुका है लेकिन यूजर्स फ्री फायर की सेम आईडी से ही Free Fire Max भी खेल सकते हैं। Also Read - Free Fire MAX OB34 Update Download Link: एंड्रॉयड और iOS डिवाइस में कैसे डाउनलोड करें लेटेस्ट पैच अपडेट
Breezer Skyboard
यूजर्स 9 अप्रैल के दिन फ्री फायर के इस धांसू रिवॉर्ड यानी Breezer Skyboard को मुफ्त में पा सकते हैं। इसके लिए यूजर्स को कोई टास्क पूरा नहीं करना होगा। गरेना ने इस रिवॉर्ड को सिर्फ लॉगिन करने पर ही देने का फैसला किया है।
Vehicle skin
इस स्किन को पाने के लिए यूजर्स को 4 अप्रैल तक का इंतजार करना होगा। इस इवेंट की शुरुआत 4 अप्रैल को होगी और खत्म 15 अप्रैल को होगा। इस रिवॉर्ड को पाने के बारे में ज्यादा जानकारी गरेना जल्द ही मुहैया कराएगा।
Tricky Jolly pet skin – Mr. Waggor
Tricky Jolly pet skin को भी पाने का मौका अप्रैल में होने वाले इस धांसू इवेंट में मिलने वाला है। इस रिवॉर्ड को यूजर्स 1 अप्रैल से 10 अप्रैल के बीच में पा सकते हैं। इसके बारे में भी ज्यादा जानकारी को जल्द ही गरेना अपने ऑफिशियल वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर करेगा।
Costume bundles
गरेना के अपकमिंग इवेंट में यूजर्स को Costume bundles का भी रिवॉर्ड मिल सकता है। आपको बता दें कि प्लेयर्स को 2 अप्रैल के दिन BTS Crystal का रिवॉर्ड मिल सकता है।