बैटल रॉयल गेमिंग की दुनिया में PUBG के बैन होने के बाद भारत में गेमर्स के लिए Free Fire ही एक सहारा बचा था। फ्री फायर की लोकप्रियता बढ़ने की वजह से भारत में उसका अपग्रेड वर्जन यानी फ्री फायर मैक्स रिलीज किया गया। उसके कुछ दिनों बाद ही फ्री फायर को भी भारत में बैन कर दिया गया। अब भारतीय गेमर्स के लिए फ्री फायर मैक्स और पबजी मोबाइल का इंडिनय वर्जन BGMI खेलने का ऑप्शन ही बचा था, लेकिन अब भारत में Apex Legends की भी एंट्री शुरू हो गई है। Also Read - Free Fire MAX OB34 Update के बाद ये हैं Bermuda मैप की बेस्ट लोकेशन, दिलाएंगी जीत
इस गेम ने भी पिछले कुछ महीनों में लोकप्रियता हासिल की है और हाल ही में इसका मोबाइल वर्जन यानी Apex Legends Mobile को रिलीज किया गया है। यह गेम काफी हद तक फ्री फायर मैक्स जैसा ही लगता है लेकिन फिर भी दोनों में काफी अंतर है। आइए हम आपको इन दोनों बैटल रॉयल गेम्स का अंतर बताते हैं। Also Read - Free Fire MAX में इस तरह पा सकते हैं Rampage Bundles, बहुत आसान है तरीका
फ्री फायर मैक्स की बात करें तो इस गेम को कुछ महीने पहले इसके मेन वर्जन फ्री फायर के एक अपग्रेड वर्जन के तौर पर लॉन्च किया गया था। अब इस गेम के मेन वर्जन को ही भारत सरकार ने बैन कर दिया है लेकिन Free Fire MAX को गेमर्स आज भी खेल सकते हैं। Garena ने अपने गेमर्स की सुविधा के लिए फ्री फायर की सेम आईडी से ही फ्री फायर मैक्स खेलने की सुविधा भी दे दी है। Also Read - Free Fire MAX: रेयर इमोट से लेजेंडरी बंडल तक, आज गेम में फ्री मिल रहे जबरदस्त इनाम
अब एपेक्स लेजेंड्स की बात करे तो इस गेम को इसके डेवलपर्स Respawn Entertainment ने कुछ दिन पहले ही गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर लिस्टेड किया है। इस गेम का डिजाइन और फॉर्मेट फ्री फायर मैक्स से मिलता जुलता ही है, हालांकि कुछ ऐसी चीजें हैं, जो इन दोनों को थोड़ा अलग बनाती है। इस वजह से हम इन दोनों गेम्स की तुलना कर रहे हैं।
इन दोनों गेम को किस स्पेसिफिकेशंस वाले फोन में खेल सकते हैं।
Free Fire MAX
एंड्रॉयड
प्रोसेसर: 1.3 GHz Dual Core Processor
ऑपरेटिंग सिस्टम: Android 4.4
रैम: 2 GB
स्टोरेज: 1.5 GB
आईओएस
- ऑपरेटिंग सिस्टम: iOS 11.0 या iPadOS 11.0
- रैम: 2 GB
- स्टोरेज: 2 GB (लगभग)
एपेक्स लेजेंड्स मोबाइल
एंड्रॉयड
- वर्जन: Android 8.1 के साथ Open GL 3.0 या इससे उपर वाले वेरिएंट
- रैम: 4GB
- स्टोरेज: 2.3GB
आईओएस
- वर्जन: iPhone 6S ya इससे ऊपर के वेरिएंट
- रैम: 4GB
- स्टोरेज: 3GB
इन दोनों गेम्स का अंतर तीन पॉइंट्स पर निर्भर किया है।
Battle Royale Map
Free Fire MAX की बात करें तो इस गेम में बैटल रॉयल गेम्स के लिए मुख्य तौर पर चार मैप उपलब्ध हैं। इसमें Bermuda, Kalahari, Purgatory, और Alpine मैप शामिल हैं।
Apex Legends Mobile की बात करें तो इस गेम में अभी तक सिर्फ एक ही मैप उपलब्ध हैं, जिसका नाम World’s stage है।
Character
इन दोनों गेम्स में कैरेक्टर्स होते हैं, जो इन्हें काफी स्टाइलिश बनाते हैं। हालांकि इनमें एक बड़ा अंतर है कि फ्री फायर मैक्स में एक्टिव और पैसिव दो तरह के कैरेक्टर्स होते हैं लेकिन एपेक्स लेजेंड्स में ऐसा नहीं होता है। इस गेम में कैरेक्टर्स की एबिलिटी तीन कैटेगरी में डिवाइड किया गया है पैसिव, टैक्टिकल और अल्टीमेट।
गेमप्ले और प्लेयर्स की संख्या
इन दोनों गेम्स का game play काफी अलग होता है। Apex Legends Mobile में स्क्वाड गेम प्ले टाइप का खेल होता है। इसमें एक टीम के तीन लेजेंड्स बाकी 19 टीम्स के साथ फाइट करते हैं, और अगर लास्ट तक बच गए तो जीत जाते हैं। इस गेम में टोटल 20 प्लेयर्स होते हैं।
फ्री फायर मैक्स की बात करें तो इस गेम में प्लेयर स्क्वाड के साथ साथ सोलो, दुओ में भी गेम खेल सकते हैं। इसके एक मैच में 50 प्लेयर्स होते हैं।