Free Fire MAX में अलग-अलग एबिलिटी वाले कैरेक्टर मिलते हैं, जो प्लेयर्स को गेम जीतने में मदद करते हैं। इन्हें आम तौर पर इन-गेम स्टोर से खरीदा जाता है। हालांकि, इसके लिए प्लेयर्स को इन-गेम करेंसी यानी डायमंड खर्च करने पड़ते हैं। बता दें कि डायमंड असली के पैसों से आते हैं। इस वजह से प्लेयर्स गेम में आने वाले इवेंट्स का इंतजार करते हैं। Also Read - Free Fire MAX में आज मिलेगा फ्री Dab इमोट और Agent Hop पेट, जानें तरीका
लोकप्रिय बैटल रॉयाल गेम के डेवलपर Garena समय-समय पर नए इवेंट लाते रहते हैं। इनमें प्लेयर्स को फ्री में रिवॉर्ड के तौर पर एक से एक अच्छे आइटम पाने का मौका मिलता है। आज से एक नया इवेंट शुरू हुआ है। इसमें प्लेयर्स को फ्री में कई कैरेक्टर पाने का मौका दिया जा रहा है। इवेंट की डिटेल और रिवॉर्ड पाने का तरीका जानने के लिए नीचे पढ़ें। Also Read - Free Fire Max में आज शुरू हुआ नया इवेंट, फ्री मिलेंगी एक से बढ़कर एक गन स्किन
Free Fire MAX to Win इवेंट
आज यानी 28 फरवरी से गेम में एक नया Watch to Win इवेंट शुरू हो गया है और यह 2 मार्च तक चलेगा। इसमें प्लेयर डेवलपर द्वारा बनाए गए Booyah पर जाकर किसी भी लाइव स्ट्रीम को 60 मिनट के लिए देखना होगा। ऐसा करने पर प्लेयर्स को प्राइज पूल में से कोई भी आइटम रिवॉर्ड के तौर पर दिया जाएगा। इस इवेंट में मिलने वाले रिवॉर्ड की लिस्ट नीचे दी गई है। Also Read - Garena Free Fire MAX Redeem Code 13 June 2022: आज फ्री में पाएं Pets और Gun Skins, जानें कैसे करें क्लेम
इवेंट में मिलेंगे ये रिवॉर्ड
- Nairi Character
- Skyler Character
- Obee Character
- Santa Militia Weapon Crate
ऊपर बताए गए आइटम के अलावा भी गेमर्स इवेंट के जरिए कई सारे धांसू आइटम पा सकते हैं।
कैसे पाएं रिवॉर्ड?
- इस इवेंट के जरिए रिवॉर्ड पाने के लिए प्लेयर्स को सबसे पहले अपने डिवाइस में Free Fire MAX ओपन करना होगा।
- उसके बाद राइट साइड में आ रहे इवेंट के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद इवेंट डिटेल खुलकर आ जाएगी। फिर Go to पर क्लिक करें।
- अब राइट साइड में सबसे ऊपर आ रहे login ऑप्शन पर क्लिक करके लॉग इन कर लें।
- उसके बाद 60 मिनट के लिए ऐप पर कंटेंट देखें।
- ऐसा करते ही रिवॉर्ड आपके फ्री फायर मैक्स अकाउंट में ऐड हो जाएगा और आप उसके लिए क्लेम कर पाएंगे।