Free Fire MAX के OB34 वर्जन के साथ गेम में नया Bomb Squad कैम्पेन लाइव हुआ है। इसके साथ ही गेम में ढेर सारे नए इवेंट्स जोड़े गए हैं। आने वाले दिनों में गेम में एक नया Bomb Squad 5v5 मोड और एक नया El Pastelo मैप भी जोड़ा जाएगा। Also Read - Free Fire MAX OB34 Update के बाद ये हैं Bermuda मैप की बेस्ट लोकेशन, दिलाएंगी जीत
इस कैम्पेन के अलवा भी गेम डेवलपर Free Fire MAX में दूसरे इवेंट्स जोड़ रहा है, जिनमें आज का नया Weekends Challenge इवेंट शमील है। यहां पर हिस्सा लेकर प्लेयर्स Craftland Room Card और Loose Cannon Weapon Loot Crate जीत सकते हैं। आइए इस इवेंट के बारे में डिटेल में जानते हैं। Also Read - Free Fire MAX में इस तरह पा सकते हैं Rampage Bundles, बहुत आसान है तरीका
Free Fire MAX में आज मिलेगा फ्री Craftland Room Card
Free Fire MAX में आज, 4 जून 2022 को एक नया Weekends Challenge इवेंट शुरू हुआ है। यह गेम में 5 जून तक ऐक्टिव रहेगा। इन दो दिनों में प्लेयर्स को कुछ आसान से मिशन पूरे करने पर क्राफ्टलैंड रूम कार्ड और एक बेहतरीन वेपन लूट क्रेट मिलेगी। मिशन और इन्हें पूरे करने पर मिलने वाले इनाम नीचे दिए हुए हैं: Also Read - Free Fire MAX: रेयर इमोट से लेजेंडरी बंडल तक, आज गेम में फ्री मिल रहे जबरदस्त इनाम
- एक Craftland मैच खेलने पर मिलेगा = Craftland Room Card
- तीन मैच खेलने पर मिलेगी = Loose Cannon Weapon Loot Crate
इस इवेंट तक पहुंचने के लिए प्लेयर्स को Free Fire MAX की लॉबी में मौजूद कैलेंडर आइकन पर टैप करके इवेंट पेज पर जाना होगा। यहां पर आपको Join Craftland Mission की टैब नजर आएगी। इसी टैब में आपको Weekends Challenge का ऑप्शन मिल जाएगा।
इवेंट में जाने के बाद प्लेयर्स को मिशन और इनाम मिल जाएंगे। मिशन पूरे करने के बाद इन इनाम के आगे क्लेम का बटन लाइव हो जाएगा। इस बटन को दबाकर आप इनाम क्लेम कर सकते हैं।
Bomb Squad 5v5 गेमिंग मोड
Free Fire MAX में Bomb Squad कैम्पेन शुरू हो चुका है। यह गेम में 16 जून तक लाइव रहेगा। इस कैम्पेन के तहत गेम में 10 जून को Bomb Squad 5v5 गेमिंग मोड और एक नया El Pastelo मैप जोड़ा जाएगा।
गेम डेवलपर ने इस कैम्पेन के तहत कई सारे इवेंट्स लाइव कर दिए हैं। इसके साथ ही आने वाले इवेंट्स की डेट और इनाम की झलक भी कैलेंडर के रूप में आ गई है। इवेंट्स की लिस्ट नीचे मौजूद है:
- Daily Check-In Reward: 3 जून से 16 जून 2022 तक
- C4 Exchange Store 1: 3 जून से 16 जून 2022 तक
- Aftermatch Drop: 3 जून से 16 जून 2022 तक
- Bomb Squad New Map: 10 जून से 16 जून 2022 तक
- Bomb Squad Rank Challenge: 10 जून से 14 जून 2022 तक
- C4 Exchange Store 2: 10 जून से 16 जून 2022 तक
- Aftermatch Drop – Bomb Squad Ranked Mode: 10 जून से 15 जून 2022 तक
- 11/6 Login Reward: 11 जून 2022 को
- Playtime Reward: 11 जून से 13 जून 2022 तक
- Bomb Squad Rank Defeat Challenge: 13 जून से 15 जून 2022 तक