Garena Free Fire भारत में बैन हो चुका है, लेकिन इसका MAX वर्जन अभी भी गूगल प्ले स्टोर पर लाइव है। गेम डेवलपर लगातार यहां पर नए इवेंट्स और रिवॉर्ड जोड़ रहा है। अगले महीने, यानी जुलाई में फ्री फायर का लुक बदलने वाला है। गेम का रिफ्रेश आने से पहले ही डेवलपर ने अब Free Fire का नया लोगो रिलीज कर दिया है। Also Read - Garena Free Fire MAX Redeem Codes 24 June 2022: आज फ्री में जीतें वाउचर्स, Skins और Diamonds
Garena का कहना है कि यह नया लोगो प्लेयर्स और फैंस को गेम के जुलाई रिफ्रेश की झलक देता है। डेवलपर ने कहा कि नया लोगो Free Fire की आइकॉनिक डिटेल को जारी रखता है। नए लोगो में भी फ्री फायर नाइफ मौजूद है और टेक्स्ट को पहले के मुकाबले ज्यादा मॉडर्न और डाइनैमिक फील दिया गया है। आप इस लोगो को नीचे लगी हुई पिक्चर में देख सकते हैं। Also Read - Free Fire MAX में फ्री में कैसे पाएं 'Yes, I Do' Emote और 'Zasil' Pet, यहां जानें सबसे आसान तरीका
Free Fire को मिला नया लोगो
Free Fire के नए लोगो के बारे में बताते हुए गेम डेवलपर ने कहा कि इसे बनाने के लिए इन्होंने एक नई फॉन्ट फैमिली “Garena Free Fire” या “GFF” का इस्तेमाल किया गया है। इस फॉन्ट को मशहूर टाइप डिजाइनर Akira Kobayashi के साथ मिलकर बनाया गया है। Also Read - Free Fire MAX में आज से शुरू हुआ Faded Wheel Event, अगले 7 दिनों तक ऐसे मिलेंगे मुफ्त रिवॉर्ड्स
आने हफ्तों में गेम के स्टोर में भी कई सारे बदलाव किए जाएंगे। नए लोगो के साथ ही इससे प्रेरित ब्रांड ग्राफिक्स, इन-गेम यूजर इंटरफेस भी Free Fire में जोड़े जाएंगे। गेम डेवलपर का कहना है कि ये बदलाव गेम-प्ले में पहले से बेहतर रियलिज्म और इंटेंसिटी जोड़ेंगे।
गेम में इसी हफ्ते स्टोर का स्टाइल बदल गया है। गेम डेवलपर ने इस सेक्शन को पूरी तरह से रीडिजाइन कर दिया है। नए इंटरफेस में ग्लू वाल से लेकर कैरेक्टर बन्डल और इमोट तक खरीदना आसान हो गया है। Free Fire MAX के नए स्टोर में सभी चीजें पहले से बेहतर ढंग से व्यवस्थित की गई हैं।
इसी के साथ गेम के Luck Royale सेक्शन में एक नया Incubator भी जोड़ा गया है। यहां पर Rampage Earthstomper AUG गन स्किन मिल रही हैं। इन्हें पाने के लिए आपको स्पिन करना होता है। एक स्पिन करने के लिए 40 डायमंड खर्च होते हैं और 5 स्पिन एक साथ करने पर 180 डायमंड खर्च होते हैं।