Free Fire बैटल रॉयल गेम को पिछले सप्ताह भारत में बैन किया गया है। इस गेमिंग ऐप पर भारत सरकार ने 53 अन्य चीनी ऐप्स के साथ प्रतिबंध लगाया गया है। सिंगापुर बेस्ड गेमिंग कंपनी गरिना का यह बैटल रॉयल गेम भारत ही नहीं दुनिया के अन्य देशों में भी काफी लोकप्रिय है। इस गेम की लोकप्रियता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि अभी भी यह गेम सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाले गेम में शामिल है। Also Read - Top Mobile Games: Free Fire हुआ टॉप 10 लिस्ट से बाहर, इन गेम्स ने की सबसे ज्यादा कमाई
फ्री फायर बैटल रॉयल गेम के अलावा भी अन्य कई लोकप्रिय बैटल रॉयल मोबाइल गेम हैं, जिन्हें भारत में बैन किया गया है। आइए, जानते हैं उन बैन किए गए गेम्स के बारे में। Also Read - PUBG Mobile ने बनाया नया रिकॉर्ड, कमाई ने पार किया 8 बिलियन डॉलर का आंकड़ा
PUBG Mobile
Free Fire की तरह ही एक और सबसे लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम PUBG Mobile को भारत सरकार ने IT एक्ट 2000 के सेक्शन 69A के उल्लंघन में सितंबर 2020 को बैन लगाया था। इस गेम के बैन होने के बाद प्लेयर्स काफी मायूस हो गए थे। हालांकि, Krafton ने इस गेम का भारतीय वर्जन BGMI को पिछले साल लॉन्च किया है। Also Read - फ्री बनने के बाद PUBG: Battlegrounds ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड, खेलने वालों की संख्या भी हुई 3 गुना
PUBG Mobile Lite
PUBG Mobile के साथ-साथ इस गेम के लाइटर वर्जन PUBG Mobile Lite को भी IT Act 2000 के सेक्शन 69A के उल्लंघन की वजह से बैन किया गया था। यह गेम भी PUBG Mobile की तरह ही लोकप्रिय था। इस गेम को खास तौर पर बजट स्मार्टफोन पर खेला जा सकता है।
Rules of Survival
2017 में लॉन्च हुए इस फ्री-टू-प्ले बैटल रॉयल गेम को भी 2020 में बैन किया गया था। बैन होने से पहले इस गेम का भी Free Fire की तरह ही PUBG Mobile के साथ कॉपीराइट के मुद्दे पर लीगल बैटल चल रहा था।
Ride out Heroes
NetEase Games के इस बैटल रॉयल को भी कंपनी के Rules of Survival गेम के साथ बैन किया गया था। इस RPG (रोल प्ले गेम) के हीरोज कई स्पेसिपिक स्किल के साथ मिलते हैं और गेम में प्रतिद्वंदी टीम के साथ भिड़ते हैं।
Knives Out
NetEase के इस बैटल रॉयल गेम को भी 2020 में बैन किया गया था। BR Shooter गेम में भी PUBG Mobile एवं अन्य बैटल रॉयल गेम वाले फीचर मिलते थे।
Cyber Hunter
2019 में रिलीज हुए NetEase Games के इस गेम में फ्यूचिरिस्टिक सर्वाइवल फीचर और मॉडर्न वेपन्स मिलते हैं। इस गेम को भी 2020 में बैन किए गए कई चीनी ऐप्स के साथ बैन किया गया था।
Badlanders
Badlanders गेम को भी NetEase Games ने डेवलप किया गया है। इस गेम को भी फिलहाल बैन हुए 54 ऐप्स में शामिल किया गया है। इस गेम में भी अन्य बैटल रॉयल गेम वाले फीचर्स मिलते हैं।