Free Fire बैटल रॉयल गेम के लिए आज कई इवेंट आयोजित किए जा रहे हैं। इन इवेंट में हिस्सा लेकर प्लेयर कई तरह के रिवॉर्ड फ्री में जीत सकते हैं। Garena के इस बैटल गेम के लिए जल्द ही नया OB32 अपडेट भी आने वाला है, जिसमें प्लेयर को नए मैप और कैरेक्टर भी मिलेंगे। फिलहाल गेम के लिए लॉग-इन रिवॉर्ड, स्पेस स्पीकर समेत कई इवेंट आयोजित किए जा रहे हैं। आइए, जानते हैं आज मिलने वाले रिवॉर्ड के बारे में। Also Read - Battlegrounds Mobile India (BGMI) Vs Apex Legends Mobile: मोड्स से लेकर फीचर तक, दोनों में हैं कई समानताएं
Login Event
10 जनवरी से शुरू हुआ यह इवेंट 19 जनवरी तक चलेगा। Free Fire के इस इवेंट में हर दिन लॉग-इन करने वाले प्लेयर को रिवॉर्ड दिए जाएंगे। जो प्लेयर इवेंट के पहले दिन से लेकर इवेंट के आखिरी दिन तक हर रोज गेम में लॉग-इन करेंगे वे कई तरह के रिवॉर्ड जीत सकेंगे। Also Read - 10 साल बाद भी जारी Subway Surfers का जलवा! Free Fire को पछाड़ बन गया टॉप मोबाइल गेम
- पहले दिन लॉग-इन करने पर 1x Weapon Royale Voucher रिवॉर्ड के तौर पर मिलेगा।
- दूसरे दिन लॉग-इन करने पर 2x Hurricane Delivery Weapon Loot Crate रिवॉर्ड के तौर पर मिलेगा।
- तीसरे दिन लॉग-इन करने पर MAG-7 Hurricane Delivery Weapon Loot Crate रिवॉर्ड के तौर पर मिलेगा।
- चौथे दिन लॉग-इन करने पर 500x Universal Fragment रिवॉर्ड के तौर पर मिलेगा।
- पांचवे दिन लॉग-इन करने पर 2x Captain Bubbles Weapon Loot Crat रिवॉर्ड के तौर पर मिलेगा।
- छठे दिन लॉग-इन करने पर 2x Great Plunder Weapon Loot Crate रिवॉर्ड के तौर पर मिलेगा।
- सातवें दिन लॉग-इन करने पर 2x Incubator Vouchers रिवॉर्ड के तौर पर मिलेगा।
New Year Event
इस इवेंट में यूजर को दिए गए मिशन को कम्प्लीट करना पड़ेगा। Free Fire में मिशन पूरा करने पर प्लेयर को ‘New Year 2022 Token’ रिवॉर्ड के तौर पर मिलेंगे। प्लेयर को हर दिन एक नया मिशन मिलेगा। जीते गए टोकन का इस्तेमाल करके प्लेयर कई तरह के लूट क्रेट को प्राप्त कर सकते हैं। Also Read - Free Fire MAX Redeem codes released in 2022: फ्री फायर के इस साल रिलीज हुए ये कोड्स फ्री में दिलाएंगे diamonds, crates और vouchers
Bomb Squad
फ्री फायर में हाल ही में एक नया Bomb Squad मोड जोड़ा गया है। इस मोड को खेलने के बाद प्लेयर को कई तरह के रिवॉर्ड मिलेंगे।
- Bomb Squad में एक मैच खेलने पर प्लेयर को 1x Pet Food रिवॉर्ड के तौर पर मिलेगा।
- इसमें दो मैच खेलने पर प्लेयर को 1x Weapon Royale Voucher रिवॉर्ड मिलेगा
- वहीं, Bomb Squad में तीन मैच खेलने पर प्लेयर को 3x Hysteria Weapon Loot Crate रिवॉर्ड के तौर पर मिलेगा
SpaceSpeaker Top Up II
हाल ही में शुरू हुए इस इवेंट में प्लेयर को डायमंड टॉप-अप करने पर रिवॉर्ड मिलेगा। Free Fire का यह इवेंट 21 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। यूजर अगर 100 डायमंड का टॉप-अप करवाते हैं तो उन्हें रिवॉर्ड के तौर पर Pan- Hiphop Face रिवॉर्ड दिया जाएगा। वहीं, 300 डायमंड टॉप-अप करने पर Gloo Wall- Pink Wink मिलेगा।