Free Fire ने हाल ही में अपने Booyah ऐप को बढ़ावा देने के लिए Sign Up & Win इवेंट शुरू किया है। यहां नए यूजर्स ऐप पर अकाउंट बनाकर Dmitri Character और रेयर LOL इमोट फ्री में पा सकते हैं। Also Read - Free Fire World Series (FFWS) 2022 में गेमर्स को मुफ्त मिल सकता है Haven Warrior Slasher, यहां जानें इसे पाने का प्रॉसेस
अब गेम डेवलपर ने पुराने प्लेयर्स के लिए भी Booyah ऐप पर नया Watch to Win इवेंट शुरू किया है। यहां आप हिस्सा लेकर फ्री पेट्स जीत सकते हैं, जिनमें Waggor, Dreki और Panda भी शामिल हो सकते हैं। आइए इस इवेंट के बारे में डिटेल में जानते हैं। Also Read - Free Fire MAX में फ्री में मिलेगा M60 Volcanic Whirlwind gun, जानें कैसे करें क्लेम
Free Fire: Booyah- Watch to Win
Free Fire और Free Fire MAX प्लेयर्स के लिए Booyah ऐप पर नया Watch to Win इवेंट शुरू हुआ है। यह गेमर्स के लिए 8 मार्च तक लाइव रहेगा। इस दौरान आपको प्लैटफॉर्म पर 60 मिनट की लाइव-स्ट्रीम देखने के बदले ढेरों इनाम दिया जाएगा। Also Read - Free Fire MAX में अगले हफ्ते मिलेगी फ्री गन स्किन, जानें आपके लिए कौन रहेगी बेस्ट
इस इवेंट के प्राइज पूल में कई सारे पेट्स शामिल हैं, जिनमें Waggor pet, Dreki pet, Panda pet और दूसरे ढेरों रिवॉर्ड शामिल हैं।
इस तरह क्लेम करें रिवॉर्ड
Free Fire और Free Fire MAX प्लेयर्स के लिए गरेना का Booyah ऐप एक स्ट्रीमिंग नेटवर्क है। यहां पर प्लेयर्स गेम की स्ट्रीम होस्ट कर सकते हैं और दूसरों की लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं। गेम डेवलपर अक्सर आप के लिए यहां पर इवेंट्स जारी करता है, जिसके तहत आपको स्ट्रीम देखने पर फ्री फायर के इन-गेम आइटम्स मुफ्त में मिलते हैं।
अगर आपके पास इस ऐप का ऐक्सेस नहीं है तो आप नया अकाउंट बनाकर नए Sing Up & Win इवेंट का भी फायदा उठा सकते हैं। आपको बस गूगल प्ले स्टोर से Booyah ऐप को डाउनलोड करना होगा, नया अकाउंट बना होगा और इसे अपने फ्री फायर अकाउंट से लिंक करना होगा।
इसके बाद आप यहां पर मौजूद किसी भी स्ट्रीम को 30 मिनट तक देखकर अपना फ्री इनाम क्लेम कर सकते हैं। नए Watch to Win इवेंट में हिस्सा लेने के लिए आपको यहां पर 60 मिनट की स्ट्रीम देखनी होगी।