Garena Free Fire में प्लेयर्स को कई सारे आइटम्स जैसे पेट, वेपन, आउटफिट और स्किन मिलते हैं। इन्हें इन-गेम शॉप से खरीदा जा सकता है। गेम में कई सारी स्किन्स भी मौजूद हैं, जो बैकपैक, वेपन, लूट बॉक्स, पेट और व्हीकल के लिए हासिल कर सकते हैं। प्लेयर्स अपने गेम प्ले को बेहतर बनाने के लिए पेट हासिल करते हैं और उन्हें और मजेदार बनाने के लिए स्किन लेते हैं। नए अपडेट के साथ गेम में इवेंट के जरिए कई स्किन ऐड की गई हैं। यहां पर हमने गेम की ऐसी पेट स्किन के बारे में बताया है, जो हमेशा गेम के प्लेयर्स के बीच लोकप्रय रहती हैं और सभी उन्हें पाना चाहते हैं। Also Read - Battlegrounds Mobile India (BGMI) Vs Apex Legends Mobile: मोड्स से लेकर फीचर तक, दोनों में हैं कई समानताएं
Free Fire की लोकप्रिय पेट स्किन
Hellfire Falco Also Read - 10 साल बाद भी जारी Subway Surfers का जलवा! Free Fire को पछाड़ बन गया टॉप मोबाइल गेम
Garena Free Fire का बर्ड पेट प्लेयर्स को उनकी ग्लाइडिंग गति को 15 प्रतिशत और डाइविंग गति को 25 प्रतिशत तक बढ़ाता है। गेमर्स ग्लाइडिंग और डाइविंग दोनों गति को अधिकतम स्तर पर 45% और 50% तक क्रमश: बढ़ा सकते हैं। Hellfire Falco गेम की सबसे लोकप्रिय पेट स्किन में से एक है। यह ज्वलंत डिजाइन के साथ आती है और लगातार चमकती है। पेट और इस स्किन को 699 डायमंड में खरीद सकते हैं। Also Read - Free Fire MAX Redeem codes released in 2022: फ्री फायर के इस साल रिलीज हुए ये कोड्स फ्री में दिलाएंगे diamonds, crates और vouchers
Glacier Beaston
प्लेयर्स हथगोले, ग्लू वॉल, फ्लैशबैंग फेंकने की क्षमताओं को बढ़ा सकते हैं। एनकाउंटर को न्यूनतम स्तर पर 10% और एंडवांस लेवल पर 30% तक बढ़ाया जा सकता है। बर्फीले नीले रंग और धूमिल VFX के साथ बीस्टन स्किन काफी खूबसूरत लगती है। प्लेयर्स 699 डायमंड में पेट और स्किन दोनों खरीद सकते हैं।
Fire Sensei Tig
सेंसेई टिग गेम का टाइगर पेट है क्योंकि कोई भी इसका यूज दुश्मनों के मेन मार्किंग स्किल को कम करने के लिए कर सकता है। बेस लेवल पर रिडक्शन 30% और इसे अधिकतम 50% तक किया जा सकता है। फायर सेंसि टिग स्किन टाइगर पेट को एक काले रंग के आउटफिट में फायरी स्पेशल इफेक्ट के साथ दिखाता है। प्लेयर्स इन-गेम स्टोर को 699 डायमंड में खरीद सकते हैं।
Battle Fox
बैटल फॉक्स स्किन उन प्लेयर्स के लिए बहुत जरूरी है, जिनके पास स्पिरिट फॉक्स है। ऐसे प्लेयर्स के लिए यह एक बहुत जरूरी स्किन है। यह फ्री फायर स्टोर में उपलब्ध हो। इसे भी ऊपर बताए गए पेट और स्किन की तरह 699 डायमंड में खरीद सकते हैं।
Lava Pumpkin Shiba
पेट की स्किल हर 180 सेकंड में मैप पर आसपास के मशरूम (30 सेकंड के लिए) को चिह्नित करने में मदद करता है। Shiba द्वारा मशरूम को चिन्हित करने में लगने वाले समय को 120 सेकंड तक कम किया जा सकता है। शीबा फ्री फायर में सबसे पसंदीदा पेट में से एक है। हैलोवीन-थीम वाली Lava Pumpkin स्किन बहुत जरूरी है। अगर आपके पास Shiba है। इसकी कीमत भी 699 Free Fire Diamond है।