Garena Free Fire खेलने वाले प्लेयर्स के लिए गन स्किन बहुत जरूरी होती हैं। गन स्किन गेम जीतने में उनकी मदद करती हैं। इस लोकप्रिय गेम में Evo Gun Skins को काफी पसंद किया जाता है। गेमर्स एक टोकन के जरिए इन स्किन को अपग्रेड कर सकते हैं। जैसे-जैसे प्लेयर्स लेवल पर आगे बढ़ते जाते हैं वैसे-वैसे उनके पास नई विशेषताओं, विशेष एनिमेशन और अन्य सुविधाओं बढ़ती जाती हैं। Also Read - Free Fire MAX में आया नया पेट Finn, प्लेयर और टीम के साथियों को देता है स्पीड बूस्ट
हालांकि, ये गन स्किन हमेशा गेम में उपलब्ध नहीं होती हैं। इस कारण प्लेयर्स किसी भी कीमत पर इन्हें हासिल करने की सोचते हैं। डेवपलर इस बार गेम में SCAR फेडेड व्हील में मेगालोडन अल्फा के साथ कई अन्य कॉस्मेटिक आइटम लेकर आए हैं। यहां पर हमने इस Faded Wheel में मिल रहे रिवॉर्ड पाने का तरीका बताया है। Also Read - Free Fire MAX में आया नया कैरेक्टर- Homer, एनिमी को स्लो मोशन में डाल देती है इसकी स्किल
Garena Free Fire New Faded Wheel
मेगालोडन अल्फा SCAR वाले फेडेड व्हील की शुरुआत आज यानी 17 जनवरी से गेम में हो गई है। यह 22 जनवरी, 2022 तक चलेगा। गेमर्स डायमंड का यूज करके स्पिन कर सकते हैं और रिवॉर्ड पा सकते हैं। स्पिन की कीमत धीरे-धीरे करके बढ़ती जाती है। जब तक कि वह 499 डायमंड तक नहीं पहुंच जाए। फेडेड व्हील में मिलने वाले Reward की लिस्ट नीचे दी गई है। Also Read - Free Fire MAX में आज फ्री मिलेगी Shani कैरेक्टर, जीतने के लिए करना होगा यह काम
- SCAR – Megalodon Alpha
- Diamond Royale Voucher (31 जनवरी को एक्सपायर हो जाएगा)
- Megalodon Alpha Token Box
- Shark Attack parachute
- MP40 – Bloody Gold Weapon Box
- Shark Attack Loot Box
- Shark Tooth (SCAR)
- Shark Attack Backpack
- Cube Fragment
- Shark Attack Surfboard
ऐसे पाएं रिवॉर्ड
Free Fire स्पिन करने से पहले प्लेयर्स को इनमें से 2 आइटम्स को हटाना होगा। सभी 8 रिवॉर्ड पाने के लिए उन्हें 1082 डायमंड खर्च करने होंगे। फेडेड व्हील के जरिए रिवॉर्ड पाने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करें।
- सबसे पहले गेम ओपन करके Luck Royale सेक्शन में जाएं और फिर Faded Wheel के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब वे दो आइटम हटा दें, जिसे पाना नहीं चाहते हैं और फिर कंफर्म पर क्लिक कर दें।
- प्लेयर को गन स्किन पाने के लिए डायमंड खर्च करने होंगे।
- इस तरह स्पिन करके प्लेयर्स जैसे पैराशूट स्किन, बैग, लूट बॉक्स और बहुत कुछ पा सकते हैं।