Garena Free Fire Free Rewards Today (8 Feb): फ्री फायर में इस वक्त Squad Beatz कैम्पेन चल रहा है, जहां प्लेयर्स को अलग-अलग इवेंट्स में हिस्सा लेकर BEATz Token जमा करने का मौका दिया जा रहा है। ये टोकन कैम्पेन के मिनी मैप में प्रोग्रेस करने में मदद करते हैं, जहां प्लेयर्स को स्टार के बदले ढेरों इनाम मिलेंगे। इसके अलावा गेम के इवेंट्स आपको फ्री रिवॉर्ड जीतने का मौका दे रहे हैं। हम यहां पर आपको Garena Free Fire में मौजूद सभी ऐक्टिव इवेंट्स और इनमें मिलने वाले फ्री रिवॉर्ड्स के बारे में बता रहे हैं। Also Read - Free Fire MAX का सीजन 50 हुआ लाइव, इस बार Elite Pass में मिलेंगे लेजेंडरी बंडल
Garena Free Fire Free Rewards Today (8 Feb)
Kill Challenge: Garena Free Fire में Kill Challenge की शुरुआत आज, 8 फरवरी को हुई है यह गेम में 14 फरवरी तक लाइव रहेगा। यहां आपको आसान से मिशन पूरे करने के बदले कई सारे इनाम और 15 Beatz Token भी मिलेंगे। मिशन और इनाम नीचे लिखे हुए हैं: Also Read - Free Fire MAX OB35 Advance Server के रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें डाउनलोड
- 10 एनिमी का खात्मा करने पर = Gold Royale Voucher + 5x BEATz Token – Ruby
- 20 एनिमी का खात्मा करने पर = Weapon Royale Voucher + 5x BEATz Token – Ruby
- 50 एनिमी का खात्मा करने पर = Pan – Maroon Laser + 5x BEATz Token – Ruby
Also Read - Free Fire MAX में आज मिलेगा फ्री Homer कैरेक्टर और स्पेशल आउटफिट, जानें तरीका
Travel Mission: Garena Free Fire में इस इवेंट की शुरुआत 5 फरवरी को हुई थी। यह इवेंट 12 फरवरी तक लाइव रहेगा, जिस दौरान आप आसान से मिशन पूरे करके BEATz Token समेत कई सारे इनाम जीत सकते हैं। मिशन और इन्हें पूरा करने पर मिलने वाले इनाम नीचे दिए हुए हैं:
- 5000 मीटर दूरी तय करने पर = Gold Royale Voucher + 5x BEATz Token – Ruby
- 10000 मीटर दूरी तय करने पर = Diamond Royale Voucher + 5x BEATz Token – Ruby
- 20000 मीटर दूरी तय करने पर = Aurora Audiobomb Loot Box + 5x BEATz Token – Ruby
Watch to Win: Free Fire के दूसरे ऐप Booyah! पर Watch to Win इवेंट चल रहा है, जिसका आज 8 फरवरी को आखिरी दिन है। यहां आप 60 मिनट तक फ्री फायर की स्ट्रीम देखकर बेहतरीन रिवॉर्ड जीत सकते हैं। इन आइटम्स में शामिल हैं— White Hurricane Pants, Denim Pants, Diamond Royale Voucher, Operano Weapon Crate। इनमें से आपको एक रिवॉर्ड गारंटी के साथ मिलेगा। इस इवेंट में हिस्सा लेने के लिए आप Booyah ऐप डाउनलोड करके या फिर Garena Free Fire गेम के अन्दर से ही Booyah इंटरफेस को एक्सेस करके स्ट्रीम देख सकते हैं।
Squad Beatz Top-Up: गेम में इस इवेंट की शुरुआत 3 फरवरी को हुई थी और आज, 8 फरवरी को इसका आखिरी दिन है। यहां आपको डायमंड की खरीद पर फ्री इनाम मिलेंगे। 100 डायमंड खरीदने पर मोटर बाइक स्किन Purple Rev मिलेगी और 300 डायमंड खरीदने पर Gloo Wall स्किन Aurora Core मिल रही है।
Aftermatch Drop: यहां Garena Free Fire आपको हर रोज अलग-अलग मोड खेलने के बदले BEATz Token देता है। यह इवेंट 4 फरवरी से 20 फरवरी तक ऐक्टिव रहेगा, जिस दौरान आपको रोज टोकन जमा करने के मौके मिलेंगे।
Beatz Daily Mission: Garena Free Fire के इस इवेंट में भी आपको BEATz Token मिलते हैं। यह इवेंट भी 4 फरवरी से 20 फरवरी तक ऐक्टिव रहेगा। इस इवेंट के जरिए टोकन जमा करने के लिए आपको 15 मैच खेलने, 5 एनिमी को मारने और 1 बार Booyah हासिल करने जैसे टास्क पूरे करने होते हैं।