Garena Free Fire MAX में लगातार नए इवेंट्स, कोलैब और कैम्पैन जुड़ते रहते हैं। ये सभी चीजें गेम को मनोरंजक बनाए रखती हैं और साथ में प्लेयर्स को ढेरों इनाम जीतने का मौका भी देती हैं। गेम में अब मौजूदा वक्त पर Battle in Style कैम्पैन चल रहा है। Also Read - Free Fire MAX में Moony पेट स्किन जीतने का आखिरी मौका, जानें तरीका
इस कैम्पैन के साथ Garena Free Fire MAX का नया लुक भी जारी होगा। गेम डेवलपर ने इस नए कैम्पैन का कैलेंडर जारी कर दिया है। यह हमें गेम में आने वाले इवेंट्स के बारे में जानकारी देता है और साथ ही यहां पर मिलने वाले इनाम की भी हिंट देता है। आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं। Also Read - Free Fire MAX Redeem Code today 17 August 2022: फ्री फायर मैक्स में आज क्लेम करें Pets और अन्य रिवॉर्ड
Garena Free Fire MAX: Battle in Style
Garena Free Fire MAX में इस वक्त Battle in Style कैम्पैन चल रहा है। इसके तहत कुछ इवेंट्स शुरू हो चुके हैं और बाकी इवेंट्स आने वाले दिनों में ऐक्टिव होंगे। इसी कैम्पैन के तहत गेम का नया अपडेट भी जारी होगा, जिसके बाद गेम का पूरा लुक बदल जाएगा। Also Read - Free Fire MAX में फिर आई Emote Party, मिलेंगे एक से बढ़कर एक लेजेंडरी इमोट
यह कैम्पैन 11 जुलाई को शुरू हुआ था। इवेंट कैलेंडर हमें 20 जुलाई तक के इवेंट्स के बारे में जानकारी देता है। 20 जुलाई को नया अपडेट आएगा, जिसके बाद 23 जुलाई का खास दिन आएगा। इस दिन प्लेयर्स को सबसे ज्यादा और सबसे खास इनाम मिलेंगे। कैलेंडर के मुताबिक, इस कैम्पैन में नीचे लिखे हुए इवेंट मिलेंगे:
Player Report Web Event: यह इवेंट Garena Free Fire MAX में 11 जुलाई को शुरू हुआ था। यह 20 जुलाई तक ऐक्टिव रहेगा। यहां पर प्लेयर्स को अपने इन-गेम स्टैट को सोशल प्लैटफॉर्म पर शेयर करने के बदले इनाम मिलेंगे।
Daily Mission and Token Exchange: यह इवेंट Free Fire MAX प्लेयर्स के लिए 11 जुलाई को शुरू हुआ था। यह 19 जुलाई तक ऐक्टिव रहेगा। यहां पर प्लेयर्स को रोज मिलने वाले नए मिशन को पूरा करना होता है। मिशन पूरे करने के बदले आपको टोकन मिलते हैं। इन टोकन को आप एक से बढ़कर एक इनाम के बदले रिडीम कर सकते हैं।
Level Up CS Rank: यह इवेंट गेम में 15 जुलाई को शुरू होगा और 19 जुलाई तक ऐक्टिव रहेगा। यहां पर प्लेयर्स को अपनी CS Rank को बढ़ाकर इनाम क्लेम करने होंगे।
New Updates Login Rewards: यह इवेंट Free Fire MAX में 20 जुलाई को लाइव होगा। यहां पर प्लेयर्स को गेम में अपडेट के बाद लॉगिन करने पर इनाम दिए जाएंगे। इनमें Diamond Royale Voucher, Weapon Royale Voucher, Universal Fragments और पेट फूड शामिल होंगे।
कैलेंडर के मुताबिक, 20 जुलाई के अपडेट के बाद प्लेयर्स के लिए और भी बहुत सारे इवेंट जोड़े जाएंगे। इनमें भी प्लेयर्स को कई सारे इनाम जीतने का मौका दिया जाएगा।