Free Fire MAX में प्लेयर्स को कई आइटम मिलते हैं, जिसमें आउटफिट, वेपन, गन स्किन, कैरेक्टर और पेट आदि शामिल हैं। ये आइटम न सिर्फ उनके गेन को मजेदार बनाते हैं। बल्कि गेम जीतने और रैंक बढ़ाने में भी मदद करते हैं। कुछ आइटम ऐसे भी होते हैं, जिनके बिना गेम जीतना प्लेयर्स के लिए काफी मुश्किल हो जाता है। कई चीजें होने की वजह से गेमर्स अच्छे आइटम चुनने में कन्फ्यूज भी हो जाते हैं। उनके इस कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए हम आज इस आर्टिकल में फ्री फायर मैक्स के 5 सबसे उपयोगी आइटम के बारे में बता रहे हैं। आइये, जानते हैं। Also Read - Garena Free Fire MAX Redeem codes for 22 May 2022: इस तरह फ्री में मिलेंगे डायमंड रॉयल वाउचर्स समेत कई रिवॉर्ड्स
Free Fire MAX के 5 उपयोगी आइटम
ग्लू वॉल Also Read - Free Fire MAX OB34 Update के बाद ये 5 कॉस्ट्यूम बढ़ा देंगे आपका गेमिंग स्टाइयल, जानें इनकी पूरी डिटेल
फ्री फायर मैक्स के उपयोगी आइटम में सबसे पहला नाम Gloo Wall का आता है। यह ग्रेनेड फेंके जाने पर एक दीवार बनाता है। प्लेयर्स सुरक्षा के लिए इस इसके पीछे छिप सकते हैं और यहां तक कि कई क्रिएटिव तरीकों से इसका उपयोग भी कर सकते हैं। अधिकांश प्रोफेशनल प्लेयर अपने मैच केवल गन-प्ले और ग्लू वॉल से जीतते हैं। Also Read - Garena Free Fire MAX Redeem codes for 21 May 2022: इस तरह फ्री में मिलेंगे Diamonds, बंडल्स और इमोट्स समेत कई आइटम
Flashbang
गेम में ग्रेनेड पावरफुल हो सकते हैं, लेकिन फ्लैशबैंग असली MPV हैं। उनका उपयोग दुश्मनों को अंधा करने और उन्हें कुछ समय के लिए विचलित करने के लिए किया जा सकता है। इस समय सीमा के दौरान प्लेयर उन्हें गोलियों से छलनी कर सकते हैं और आसानी से मार सकते हैं।
Bag
मैच जीतने के लिए प्लेयर्स को सप्लाई की जरूरत होती है। इसके लिए उन्हें एक बैग चाहिए होता है। कवच की तरह बैग के विभिन्न लेवल होते हैं। यह हर एक प्लेयर को थोड़ा और इन्वेंट्री स्पेस देता है।
Armor
गेम में होने वाली खतरनाक गनफाइट्स से बचने के लिए प्लेयर्स के पास अच्छे कवच होने चाहिए। Free Fire MAX में आर्मर दो पार्ट से बना है। इसमें एक वेस्ट और हेलमेट शामिल है। Vest प्लेयर्स को बॉडी शॉट्स से बचाता है और हेलमेट हेडशॉट्स से रक्षा करता है।
Inhaler
इनहेलर भी उपयोगी आइटम्स में से एक है। उन्हें ढूंढना इतना मुश्किल नहीं है। मेडकिट्स के विपरीत प्लेयर्स उन्हें चलते-फिरते इस्तेमाल कर सकते हैं। इनका उपयोग किए जाने पर HP और EP को रिस्टोर करते हैं।
इन आइटम को पाकर आप अपने गेम को आसान बना सकते हैं और रैंक बढ़ा सकते हैं।