Garena ने Free Fire MAX में एक नया इवेंट जोड़ दिया है। इवेंट आज से शुरू हो गया है। नए Ludo Fire इवेंट में प्लेयर्स को रिवॉर्ड मिल रहे हैं। हालांकि, इन्हें पाने के लिए गेमर्स को कुछ टास्क या मिशन पूरे करने होंगे। फ्री फायर मैक्स के इस इवेंट के जरिए रिवॉर्ड पाने का तरीका जानने के लिए नीचे पढ़ें। Also Read - Free Fire MAX Elite Pass Season 50 कल से होगा शुरू, यहां देखें लीक रिवॉर्ड्स की लिस्ट और जानें पूरी डिटेल
Free Fire MAX Ludo Fire Event
New Ludo Fire इवेंट फ्री फायर मैक्स में आज यानी 27 मई से शुरू हो गया है और 3 जून, 2022 तक चलेगा। प्लेयर्स के पास फ्री में Newbie Devil Bundle पाने का मौका है। वे स्पेसिफिक टास्क और मिशन पूरा करके इसे रिवॉर्ड के तौर पर पा सकते हैं। फ्री फायर मैक्स में लूडो फायर इवेंट के दौरान प्लेयर्स न्यूबी डेविल बंडल के अलग-अलग कंपोनेंट पा सकते हैं। इस बंडल के तहत मिलने वाले आइटम की लिस्ट नीचे दी गई है। Also Read - Free Fire MAX में आज मिलेगा फ्री Homer कैरेक्टर और स्पेशल आउटफिट, जानें तरीका
- Red Token: Newbie Devil (Top)
- Green Token: Newbie Devil (Bottom)
- Blue Token: Newbie Devil (Shoes)
- Yellow Token: Newbie Devil (Head)
कैसे मिलेगा बंडल?
प्लेयर्स को आगे बढ़ने के लिए पासा रोल करना होगा। उनके पास दो ऑप्शन सामान्य रोल और सुपर रोल होंगे। सामान्य रोल के लिए 1 टोकन खर्च करना होगा। 3 टोकन खर्च करके सुपर रोल कर सकते हैं। इन दोनों ऑप्शन के बीच यह अंतर है कि प्लेयर बाद में रोल का रिजल्ट सिलेक्ट कर सकते हैं। स्पिन करने के लिए टोकन चाहिए होंगे और टोकन के लिए गेमर्स को डेली और वीकली मिशन पूरे करने होंगे। पासा फैकने पर इन-गेम रिवॉर्ड भी मिलेंगे। Also Read - Garena Free Fire MAX redeem codes for today 30 June 2022: आज फ्री में क्लेम करें Diamonds और Skins
डेली मिशन के तहत पूरे करने होंगे ये टास्क
- 4x टोकन पाने के लिए एक मैच खेलना होगा।
- 15 मिनट से ज्यादा खेलने पर 4x Tokens मिलेंगे।
- 6 दुश्मनों को मारकर प्लेयर्स 5x Tokens पा सकते हैं।
- लॉग इन करने पर प्लेयर्स को 3x Tokens दिए जाएंगे।
वीकली मिशन
- अपने दोस्तों के साथ एक मैच खेलने पर 6x Tokens
- 9 मैच खेलने पर 8x Tokens
- बैटल रॉयल मोड में टॉप 10 में पहुंचने पर 10x Tokens
- 5 Booyah पाने पर 15x Tokens मिलेंगे।
इवेंट तक पहुंचने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
Free Fire MAX ओपन करें। उसके बाद Lobby में जाकर Ludo Fire इवेंट के ऑप्शन पर क्लिक कर दें। अब Get token पर क्लिक कर दें। फिर उनका यूज करके पासा फैकें। इस प्रकार प्लेयर बंडल पा सकेंगे।