Free Fire MAX OB34 Update के बाद गेम में कई बदलाव हुए हैं। साथ-साथ प्लेयर्स के लिए ढेरों नए इवेंट्स भी आई हैं। डेवलप Garena ने इस लोकप्रिय़ बैटल रॉयल गेम में अपडेट के साथ नए पैच रिवॉर्ड पेश किए हैं। इन्हें डाउनलोड करके प्लेयर्स फ्री में रिवॉर्ड के तौर पर कई चीजें पा सकते हैं। प्लेयर्स को केवल पैक डाउनलोड करना होगा और वे रिवॉर्ड के लिए क्लेम कर पाएंगे। इस आर्टिकल में हम प्लेयर्स को पैक डाउनलोड करने और रिवॉर्ड के लिए क्लेम का तरीका बताने वाले हैं। आइये, जानते हैं। Also Read - Free Fire MAX में मिल रहा Red Top Criminal बंडल पाने का मौका, जानें कैसे
Free Fire MAX OB34 Update Also Read - Free Fire MAX Redeem Code for today 13 August 2022: आज फ्री फायर मैक्स रिडीम कोड में फ्री मिल रहे डायमंड, ऐसे करें रिडीम
यह इवेंट 25 मई, 2022 से गेम में शुरू हो गया है और 1 जून तक चलेगा। इसका मतलब है कि गेमर्स के पास अब रिवॉर्ड पाने के लिए कम समय बचा है। अगर आप रिवॉर्ड पाना चाहते हैं तो बिना देरी किए नीचे बताए गए तरीके से पैक डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें मिलने वाले रिवॉर्ड की लिस्ट नीचे दी गई है। Also Read - Free Fire MAX में आधी कीमत में मिल रहे रूम कार्ड, सीमित समय के लिए है ऑफर
- प्लेयर्स New Patch Pack डाउनलोड करके Incubator Voucher पा सकते हैं।
- All Time Favorites Pack डाउनलोड करने पर प्लेयर्स को रिवॉर्ड के तौर पर Cube Fragment मिलेगा।
- Animation Pack डाउनलोड करके प्लेयर्स Diamond Royale Vocher पा सकते हैं।
- Alpine Map Pack डाउनलोड करने पर गेमर्स को Weapon Royale Voucher मिलेगा।
- Lone Wolf Mode Pack डाउनलोड करने पर प्लेयर्स को Gold दिया जाएगा।
कैसे डाउनलोड करें पैक?
- पैक डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले अपने डिवाइस पर Garena Free Fire MAX ओपन करें।
- उसके बाद लेफ्ट साइड में बने Calendar आइकन पर क्लिक कर दें।
- अब आप इवेंट सेक्शन में पहुंच जाएंगे। यहां दूसरे नंबर पर आ रहे New Patch Reward के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- फिर राइट साइड में Download Packs पर क्लिक करें।
- इसके बाद आप जो रिवॉर्ड पाना चाहते हैं, उसके सामने आ रहे पैक को डाउनलोड करने के लिए Go to पर क्लिक करें।
- पैक डाउनलोड होते ही वहां Claim का ऑप्शन आ जाएगा। उस पर क्लिक करें। फिर Ok पर क्लिक कर दें।
इस तरह आप फ्री फायर मैक्स में आसानी से पैक डाउनलोड करके रिवॉर्ड पा सकते हैं। इसके लिए आपको डायमंड यानी इन-गेम करेंसी खर्च करने की भी जरूरत नहीं है।