Free Fire MAX में इस समय कई इवेंट चल रहे हैं, जो प्लेयर्स को फ्री में एक से एक अच्छे आइटम पाने का मौका दे रहे हैं। हाल में गेम में नया Reload Target Down इवेंट शुरू हुआ है। हालांकि, इसमें गेमर्स को सभी आइटम फ्री में नहीं मिलते हैं। उन्हें ग्रैंड प्राइज पाने के लिए डायमंड खर्च करने होंगे। आइये, जानें इस इवेंट में कैसे पाएं फ्री रिवॉर्ड। Also Read - Free Fire MAX में आज मिल रहा Digital Core, फ्री पाने के लिए करना होगा यह काम
Free Fire MAX New Reload Target Down Event
फ्री फायर मैक्स में New Reload Target Down इवेंट आज यानी 15 जुलाई से शुरू हो गया है। यह लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में 21 जुलाई, 2022 तक लाइव रहेगा। यह फेडेड व्हील के समान है। इसमें भी फेडेड व्हील की तरह डायमंड यानी इन-गेम करेंसी खर्च करके रिवॉर्ड पाने होते हैं। बता दें कि पहला स्पिन यानी फायर फ्री होता है। इस कारण प्लेयर्स बिना कुछ सोचे आसानी से स्पिन करके रिवॉर्ड पाने के लिए अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। Also Read - Free Fire MAX में इस सप्ताह फ्री पाएं रूम कार्ड और वेपन रॉयल वाउचर, जानें कैसे
ध्यान रखें कि प्राइज पूल में एक आइटम मिल जाने के बाद वह दोबार स्पिन करने पर नहीं मिलता है। इवेंट में मिल रहे रिवॉर्ड की लिस्ट नीचे दी गई है। Also Read - Free Fire MAX redeem codes for 15 July 2022: आज इस तरह फ्री में क्लेम करें डायमंड्स और स्किन
इवेंट में मिलेंगे ये रिवॉर्ड
Prize Pool
- Diamond Royale Voucher
- Pumpkin Flames (AK + M60) Weapon Loot Crate
- Tamago parachute
- Platinum Divinity (Blue) Token Box
- Strapped Sub backpack
Golden Bullets
- Burger Lad Bundle
- Ketchup Gal Bundle
- Boxed Burger
- Grenade – Burger Banger
- Gloo Wall – Burger Banger
स्पिन की कीमत
- पहला स्पिन – फ्री
- दूसरा स्पिन – 9 डायमंड
- तीसरा स्पिन- 19 डायमंड
- चौथा स्पिन- 29 डायमंड
- पांचवां स्पिन– 59 डायमंड
- छठा स्पिन– 99 डायमंड
- सातवां स्पिन– 149 डायमंड
- आठवां स्पिन– 199 डायमंड
- नौवें स्पिन– 299 डायमंड
- दसवां स्पिन– 599 डायमंड
कैसे पहुंचे इवेंट तक?
- इसके लिए सबसे पहले अपने डिवाइस में Free Fire MAX ओपन करें।
- फिर होम पेज पर राइट साइड में दिए गए कैलेंडर आइकन पर क्लिक करें।
- उसके बाद News सेक्शन में जाएं।
- अब Reload Target Down इवेंट सेक्शन में जाएं।
- यहां Go to Button पर क्लिक कर दें।
- फिर फायर कर दें। फायर करने के बाद रिवॉर्ड आपको मिल जाएगा।