Garena Free Fire को हाल ही में भारत में बैन किया गया है। मगर पिछले महीने के आंकड़ों की बात की जाए तो यह दुनिया का सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला गेम है, जिसमें सबसे बड़ा हिस्सा भारत से आया। सेन्सर टावर की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी 2022 में फ्री फायर को 24 मिलियन या 2.4 करोड़ बार डाउनलोड किया गया। Also Read - TikTok कंपनी के मोबाइल गेम्स मचा रहे धमाल, एक साल में कमाए हजारों करोड़ रुपये
ऐनलिटिक्स फर्म सेन्सर टावर ने हाल ही में जनवरी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप 10 मोबाइल गेम्स की लिस्ट साझा की थी। इस लिस्ट में PUBG Mobile टॉप पर था और Garena Free Fire ने नवें पायदान पर अपनी जगह बनाई थी। इस खबर को आप यहां पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं। यहां पर हम आपको जनवरी 2022 में सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाले मोबाइल गेम्स के बारे में बताएंगे। Also Read - Free Fire MAX के टॉप 5 वेपन, जो एक शॉट में कर देते हैं दुश्मन का काम तमाम
Garena Free Fire को किया गया सबसे ज्यादा डाउनलोड
सेन्सर टावर की रिपोर्ट के मुताबिक Garena Free Fire को जनवरी 2022 में 24 मिलियन बार डाउनलोड किया गया। एप्पल ऐप स्टोर की डाउनलोड लिस्ट में यह गेम टॉप 10 में नहीं आता है मगर गूगल प्ले स्टोर की डाउनलोड लिस्ट में यह पहले नम्बर पर है। Also Read - Netflix Games का जलवा! 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने किया डाउनलोड, जानें सबसे पॉपुलर कौन
पिछले साल के मुकाबले यह 51.6 प्रतिशत की बढ़त है। इन डाउनलोड नम्बर में सबसे बड़ी हिस्सेदारी भारत की है, जो करीब 25.5 प्रतिशत है। दूसरे नम्बर पर ब्राजील है जहां से गेम के 11.7 प्रतिशत डाउनलोड आए।
डाउनलोड के हिसाब से टॉप 10 मोबाइल गेम्स
डाउनलोड के मामले में सेन्सर टावर की टॉप 10 मोबाइल गेम्स की लिस्ट में दूसरे नम्बर पर Subway Surfers और तीसरे नम्बर पर Roblox है। पूरी लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं:
- Garena Free Fire
- Subway Surfers
- Roblox
- Candy Crush Saga
- Race Master 3D
- Ludo King
- PUBG Mobile
- Count Masters
- Sponge Art
- Magic Tiles 3